मृत्युभोज में शामिल होने गए लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार, 3 महिलाओं समेत 13 को भर्ती करना पड़ा अस्पताल में,पांच की हालत गंभीर, सिम्स रेफर….. - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, October 19, 2021



मृत्युभोज में शामिल होने गए लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार, 3 महिलाओं समेत 13 को भर्ती करना पड़ा अस्पताल में,पांच की हालत गंभीर, सिम्स रेफर…..

बिलासपुर से 'राकेश खरे' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर – कोटा के आमामुड़ा गांव में रविवार को मंगल सिंह की स्व पत्नी का तिजवी कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यहां दोपहर में भोजन करने के बाद लोगों की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टियां होने लगी, जिसके बाद 13 लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ जाने पर उन्हें रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। रतनपुर लाए गए लोगों में 3 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल है। इनमें से 5 की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर सिम्स भेजा जा रहा है। पता चला कि इस कार्यक्रम में शामिल होने आमामुड़ा के अलावा छतौना, बरगवां, टिकरा, केंदा आदि गांव से लोग पहुंचे थे।


मृत्युभोज के लिए तैयार भोजन करने के बाद इनकी तबीयत खराब होने लगी। माना जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग का यह लोग शिकार हुए हैं जिन का इलाज किया जा रहा है। तो वही अब मामले की जांच भी पुलिस करेगी। मंगल सिंह की पत्नी के मृत्युभोज में शामिल होने गए लोग अब खुद जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment