27 अक्टूबर : जानिए आज का राशिफल एवं आपका अपना भविष्य... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, October 27, 2021

 जय परशुरामजीः

27 अक्टूबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


27/अक्टूबर 2021 बुधवार कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष ,षष्ठी तिथि, षष्ठी तिथि 10:50 AM तक उपरांत सप्तमी ,नक्षत्र आद्रा 07:08 AM तक उपरांत पुनर्वसु,सिद्ध योग 02:09 AM तक, राहुकाल 12:10 PM से 01:34 PM तक है।03:06 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा ।

आज का राशिफलः

मेष 

सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। शासकीय कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर आएंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशा  का मन बनेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी। किसी से विरोध हो सकता है। आज संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। 

वृषभ

कर्ज की रकम वापस ले पाने में सफल रहेंगे। कारोबारी यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड में निवेश लाभ दे सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। 

मिथुन

सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। बुजुर्गों का ख्याल रखें। मानसिक कष्ट संभव है। कारोबार की समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में लाभ होगा। तरक्की मिल सकती है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। 

कर्क

कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे। 

सिंह

व्यवसाय को आगे बढ़ाने की कोशिश सफल रहेगी। उधार वसूल कर पाएंगे। कैरियर संबंधी सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पार्टी का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। कुटिल लोगों से सावधान रहें। बोलचाल सावधानी से करें।  

कन्या 

आज का दिन सामान्य रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। अप्रिय खबर मिलेगी। कारोबार में सफलता प्राप्त हो सकती है। विवाद से तनाव में रहेंगे। जोखिम के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लग सकती है। 

तुला

परिवार के किसी सदस्य के इलाज में व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में सहयोगी मदद करेंगे। खानपान में लापरवाही न करें। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कुसंगति से दूर रहें। प्रमोशन‍ मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। मान-सम्मान बढ़ेगा। बेचैनी रहेगी। जल्दबाजी न करें। नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। 

वृश्चिक

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में संतोष रहेगा। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। निवेश से लाभ होगा। घूमने जाने की योजना बनेगी।माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। चोरी, आग से नुकसान नुकसान संभव है। सावधान रहें।  

धनु

आज किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। नए खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को सलाह न दें। आपके सरल स्वभाव का कोई फायदा उठा  सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आमदनी बनी रहेगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। 

मकर

भौतिक संसाधन में वृद्धि होगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलेगी।कारोबार लाभदायक रहेगा।  आमदनी के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी से बहस हो सकती है। तनाव रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगी। मित्रों से मुलाकातहो सकती है। 

कुंभ 

संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। कोर्ट कचहरी के मामले आगे बढ़ेंगे।। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आप काफी खुश रहेंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। निवेश को टालें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी से मदद मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। 

मीन

नए काम को शुरू करने में जल्दबाजी न करें। किस्मत का साथ मिलेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के विवादों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा को टालने का प्रयास करें। रिश्ते की सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आमदनी में निश्चितता रहेगी। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। रिश्तेदारों से दुखद सूचना मिल सकती है। 


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220 /9977701806

No comments:

Post a Comment