महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली में किया गया धरना प्रदर्शन
'अमित जैन' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
--रास्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के आह्वान पर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर बढती महंगाई और महिलाओ पर हो रहे अत्याचार के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली में महिला कांग्रेसियो के द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया,धरना प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने भी अपने साथियो सहित उपस्थिति दर्ज कराई,
इस अवसर पर रत्नावली कौशल ने केंद्र की मोदी सरकार को अब तक की सबसे भस्र्ट और तानाशाह सरकार बताते हुए कहा की एक ओर गरीब किसान मौसम की मार झेल रहे है,वही दूसरी ओर केंद्र सरकार रोजमर्रा की घरेलु जरूरत की चीजो को लगातार महंगा कर आम आदमी के रसोई का बजट और स्वाद दोनों बिगाड़ कर उनकी कमर तोड़ रही है।
कौशल ने कहा की तकरीबन हर दूसरे तीसरे दिन पेट्रोल व डीजल की कीमतों मे इजाफा किया जा रहा है,ऊपर से अब रसोई गैस की कीमतें भी लगातार बढाते जा रहे है,जिससे आम आदमी के लिए गुजारा करना बहुत मुश्किल हो गया है।
अभी देश में कोरोना के कारण लाखो लोगो ने अपने रोजगार खो दिए हैं,और लाखों लोगों ने अपनो को खो दिया है,ऐसे में लोगों की आर्थिक सहायता करने के बजाय मोदी सरकार लोगों को महंगाई की मार से कमर तोड रही है। कौशल ने कहा की सत्ता में आने के पहले बीजेपी के लोगो ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ लोगो को खूब भड़काया,और आम लोगो को अच्छे दिनों का सपना दिखाते हुए अपनी सरकार बनाई लेकिन सरकार बनते ही गिरगिट से भी ज्यादा अच्छे तरीके से रंग बदलते हुए लोगो को महंगाई के दलदल में घसीटते जा रहे है,लोग महंगाई के साथ साथ कर्ज में भी डुब रहे है,किसान,बेरोजगार नौजवान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे है पर केंद्र की गूंगी बहरी मोदी सरकार के कानो पर किसान,बेरोजगार नौजवान,महिलाओ के विरोध की किसी की भी प्रकार की आवाज नही पहुंच पा रही है। देश में कानून व्यवस्था का डर अपराधियो के मन से निकल गया है,देश की राजधानी दिल्ली भी महिलाओ के लिए सुरक्षित नही है,निर्भया जैसा अपराध लगातार बढ़ रहा है,
केंद्र सरकार के द्वारा लोगो की आमदनी बढ़ाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी कार्य नही किया जा रहा है,देश की सरकारी संपत्तियों को अपने उद्योगपति साथियो को बेच रहे है ,कौशल ने कहा की छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की टीम प्रदेश अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम के नेतृत्व में केंद्र सरकार को लगातार घेरने की कोशिश की जा रही है।
रत्नावली कौशल ने कहा की महिला कांग्रेस केंद्र सरकार को जगाने के लिए उग्र आंदोलन करने दिल्ली आई है,जिसके तहत आज 15 सितंबर बुधवार को महंगाई को लेकर दिल्ली मे महिला कांग्रेसियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर धरना प्रदर्शन किया गया।
No comments:
Post a Comment