भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया
'ओमप्रकाश पाण्डेय' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी तहसीलों में किसानो की समस्याओं को जैसे खाद की कमी एवम कालाबाजारी ,अघोषित बिजली कटौती, नए पंप के लिए कनेक्शन लेने में कठिनाई ,घरेलू बिजली बिल में बढ़ोत्तरी ,पिछले दो वर्ष का बोनस आदि विषय को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। दिनांक 14 /09/ 2021 मंगलवार को मालखरौदा तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया जनपद कार्यालय के सामने में समय दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस सरकार के विरोध में जांजगीर चांपा जिले के 11 तहसीलो में धरना प्रदर्शन किया गया
किसानों की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा जांजगीर चांपा जिले के अंतर्गत सभी तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया। मालखरौदा तहसील धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से पहुंचे भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा ने अपने उद्बोधन में कहा की छत्तीसगढ़ में उस पार्टी की सरकार है जो किसानों के साथ में हमेशा छल व अन्याय करती रही है, उनको वोट बैंक के रूप में प्रयोग कर रही है। आज किसान पिछड़ गया है विकास की लिए तड़प रहा हैं,दोहरी नीति के कारण किसानों को अपनी समस्या के समाधान हेतु सड़क पर प्रदर्शन करना पढ़ रहा है।डाक्टर रमन सिंह जी की सरकार 15 सालों में जितना कर्ज़ नही लिया था,उससे ज्यादा कांग्रेस की भूपेश सरकार ढाई साल में कर्जा ले चुकी है।और यह सरकार कर्जे पे कर्जे ले रही है। कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के टैक्स के पैसो का दुरूपयोग कर रही है। किसानों के जमीन नापे जा रहे है उनका रकबा घटाया जा रहा है।अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान हैं। कांग्रेस की भूपेश सरकार किसानों को ठग रही है की हम किसानों के हितैषी है,अगर ये किसानों की हितैषी रहते तो केंद्र सरकार प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लाया गया किसान बिल का विरोध नहीं करती,कांग्रेसी षड्यंत्र करके तथाकथित किसानों को टिकैत के नेतृत्व में एयर कंडीशन टेंट में बिठाया हुआ है और वहां तथाकथित किसान नेता गरीब किसानों की लड़ाई करोड़ों रुपया के एयर कंडीशन टेंट में बैठकर कर रही है। 15 साल तक डॉ रमन सिंह जी के सरकार में किसानों का चेहरा खिला रहता था परंतु भूपेश सरकार के आने के बाद किसान अपने आप को ठगा-ठगा महसूस कर रहे है। इस प्रदर्शन में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष योगेश नारायण चंद्रा, भाजपा किसान मोर्चा मालखरौदा मंडल अध्यक्ष तीरथ गबेल, अड़भार मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष नंदू गबेल, छपोरा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष गणेश राम जयसवाल, मंडल अध्यक्ष मालखरौदा चंद्र कुमार चंद्रा, मंडल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम नायक
छपोरा बबलू मैत्री, मंडल अध्यक्ष अड़भार भूपेंद्र यादव, बाबूलाल डनसेना, रमेश महंत, चक्रधर साहू ,रंजीत अजगल्ले, कार्तिक राम रात्रे, रामनरेश साहू, रामेश्वर खूंटे,रेवती रथ साहू, लोकेश साहू के अलावा तीनों मंडल के महामंत्री उपाध्यक्ष कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment