दिल्ली, मुंबई के बाद छत्तीसगढ़ में भी निर्भया जैसे घटना, महिला रायपुर में भर्ती - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, September 21, 2021

 

दिल्ली, मुंबई के बाद छत्तीसगढ़ में भी निर्भया जैसे घटना, महिला रायपुर में भर्ती 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहाँ बसना थाना क्षेत्र के भैंसाखूरी गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने महिला के साथ अमानवीय कृत्य को भी अंजाम दिया है। आरोपी ने हैवानियत की हद पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।


परिजनों ने जब महिला को देखा तो उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल रायपुर ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। रायपुर के ही तेलीबांधा थाना में आरोपी मिलन बरिहा 30 वर्ष के खिलाफ जीरो में अपराध कायम कर डायरी बसना भेजा गया। डायरी मिलते ही बसना पुलिस हरकत में आई और आरोपी मिलन बरिहा को गिरफ्तार कर लिया।


मामले में एएसपी मेघा टेम्भूरकर साहू ने बताया कि, घटना 17 सितंबर की रात की है।  महिला जब घर में अकेली थी, तो उसका पड़ोसी आरोपी मिलन बरिहा ने उसके घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। उसके बाद फरार हो गया था। परिजन जब घर आये तो देखा महिला खून से लथपथ पड़ी थी, जिसके बाद महिला को इलाज के लिए परिजन रायपुर के निजी अस्पताल ले गए।


एएसपी मेघा टेम्भूरकर साहू ने बताया कि केस डायरी मिलते ही बसना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376(2)(ड) और 450 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



  Gg24×7 से साभार 

No comments:

Post a Comment