प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्मदिन पर अनुसूचित जाति मस्तुरी के उपाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, September 16, 2021

 

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्मदिन पर अनुसूचित जाति मस्तुरी के उपाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया

मस्तुरी से गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्टः

'हमसफर मित्र न्यूज' 





मस्तुरीः15 सितंबर 2021:- अनुसूचित जाति मस्तुरी के उपाध्यक्ष विशंभर (बादल) खुटे ने आभार व्यक्त करतें कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय आदिवासी नेता मोहन मरकाम का जन्मदिन होने के शुभ अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके जन्मदिन को कुछ अलग तरह से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें कांग्रेस के निष्ठावान, समर्पित, वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान कर मनाने का निर्णय लिया गया। प्रायः देखा जाता है कि किसी के जन्मदिन पर शहर के चारों तरफ फ्लेक्स और हॉस्पिटल, वृद्धाआश्रम में फल वितरण कर मनाया जाता है, लेकिन आज मोहन मरकाम के जन्मदिन को वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान कर कांग्रेस के प्रति उनके पूर्ववत कार्यों को नमन कर उन्हें सम्मानित कर उनके योगदान को आज की पीढ़ी को बताया भी गया, कि इन्होंने अपनी पूरी जिंदगी को कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित किया। मोहन मरकाम के जन्मदिन के लिए केक काटा गया और सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों को खिलाकर मुंह मीठा किया गया

आज के कार्यक्रम मस्तुरी ब्लॉक के  कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय जी की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन्मदिन मनाया गया। सर्वप्रथम सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों का परिचय कराया गया। तत्पश्चात एक-एक कर वरिष्ठ कांग्रेसियों को शॉल, श्रीफल, माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उनसे आशीर्वाद लिया।

 पदाधिकारियों की तरफ से हमारे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। आज मोहन मरकाम के जन्मदिन पर वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान हर कांग्रेसियों का सम्मान है। जिन्होंने अपनी पूरी ऊर्जा कांग्रेस पार्टी के उत्थान को समर्पित की।

No comments:

Post a Comment