शादी के 3 साल बाद महिला की संदिग्ध मौत:पति ने कहा- फंदा लगाकर खुदकुशी की, - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, September 29, 2021



शादी के 3 साल बाद महिला की संदिग्ध मौत:पति ने कहा- फंदा लगाकर खुदकुशी की, 

रस्सी काटकर नीचे उतारा, मायके वालों ने हत्या की जताई आशंका 

'राकेश खरे' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


भिलाई। भिलाई में मंगलवार देर रात एक नव विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव ससुराल में ही कमरे में मिला। पति का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है। उसने रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा। वहीं मायके वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। महिला की करीब 3 साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, लोटस सिटी निवासी नेहा (26) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी जानकारी रात करीब 11 बजे पुलिस को मिली। नेहा के पति ओम प्रकाश केसरी ने पुलिस को बताया कि नेहा ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसने और उसके बड़े भाई राजकेशरी ने शव को नीचे उतारा। वहीं इसके चलते नेहा के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। ऐसे में परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा।


प्रेम प्रंसग का चक्कर, 5 महीने के लिए छोड़ दिया था मायके

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि आखिरी बार ससुराल आने के पहले पति ने नेहा को पांच महीने के लिए मायके में छोड़ दिया था। पुलिस के मुताबिक पति के प्रेम प्रसंग को लेकर दंपति में विवाद होता था। संदेह है कि शादी के पहले से यह चल रहा था। जांच में पता चला है कि साल 2018 में नेहा की शादी हुई थी। पति निजी अस्पताल में कैशियर की नौकरी करता है। दंपति की डेढ़ साल की एक बेटी भी है। करीब डेढ़ महीने पहले ही नेहा मायके से ससुराल आई थी।

No comments:

Post a Comment