29 सितंबर : आज 'विश्व हृदय दिवस', रखें अपना दिल का ख्याल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, September 29, 2021

'आज का सेहत' 

 29 सितंबर : आज 'विश्व हृदय दिवस', रखें अपना दिल का ख्याल 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


हम प्रति वर्ष 29 सितंबर को 'विश्व हृदय दिवस' मनाते हैं, लेकिन हम अपने हृदय को आखिर कितना जानते हैं? जब तक हम हृदय की समस्याओं और सावधानियों को जानकर उनका पालन करना शुरु नहीं करते, इस दिन का हमारे जीवन में कोई महत्व नहीं है। जानें 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में हृदय रोगों की गंभीरता और हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय -   

 

 

हृदय रोग का कारण -


 हृदय रोगों के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है हमारी अव्यवस्थ‍ित दिनचर्या, तनाव, गलत खान-पान, पर्यावरण प्रदूषण आदि, जिनसे यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। अधिकांश मामलों में हृदय रोग का प्रमुख कारण तनाव ही होता है और मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं भी हृदय रोगों को जन्म देती है। छोटी उम्र से लेकर बुजर्गों तक में हृदय से जुड़ी समस्याएं होना अब आम बात हो गई है। 

 

क्यों मनाते हैं विश्व हृदय दिवस - 


पूरे विश्व में हृदय के प्रति जागरूकता पैदा करने और हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के लिए विभिन्न उपायों पर प्रकाश डालने के मकसद से दुनियाभर में हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

 

हृदय रोगों की गंभीरता -


 पूरी दुनिया दिल के दौरे से हर 1 करोड़ से भी अधि‍क लोगों की मौत हो जाती है, और इनमें से 50 प्रतिशत लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। अत: हृदय रोग मौत की एक अहम वजह बन चुका है, जिसके लिए जागरूकता होना बेहद आवश्यक है। अगर समय रहते हृदय से जुड़ी समस्याओं पर काबू नहीं पाया गया, तो 2020 तक हर तीसरे इंसान की मौत का प्रमुख कारण हृदय रोग ही होगा।

 

कब हुई शरुआत - 


विश्व हृदय दिवस मनाने की शुरूआत सन 2000 में की गई थी। इसकी शुरूआत के समय यह तय किया गया था, कि हर साल सितंबर माह के अंतिम रविवार को विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा। लेकिन 2014 में इसके लिए एक तारीख निर्धारित कर दी गई, जो 29 सितंबर थी। तभी से प्रतिवर्ष 29 सितंबर के दिन विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।

 

हृदय रोगों का तेजी से बढ़ना और उससे होने वाली मौतों के आंकड़ों को देखते हुए, हृदय के प्रति गंभीर रवैया अपनाने की आवश्यकता है। इसके लिए जरूरी है के हृदय के प्रति कुछ सावधानियां अपनाई जाए, और उनका सख्ती से पालन किया जाए। इन सभी बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना व सावधानी रखना अनिवार्य है। जानिए कैसे रखें हृदय को स्वस्थ - 

 

 

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए निम्नलिखित उपाय सहायक सिद्ध हो सकते हैं - 

1. प्रतिदिन अन्य कार्यों की तरह ही व्यायाम के लिए भी समय निकालें।

2. सुबह और शाम के समय पैदल चलें या सैर पर जाएं।

3. भोजन में नमक और वसा की मात्रा कम कर लें, अधिक मात्रा में यह हानिकारक होते हैं।

4. ताजे फल और सब्जियों को आहार में शामिल करें।

5. तनावमुक्त जीवन जिएं। तनाव अधि‍क होने पर योगा व ध्यान के द्वारा इस पर नियंत्रण करें।

6. धूम्रपान का सेवन बिल्कुल बंद कर दें, यह हृदय के साथ ही कई बीमारियों का कारक है।

7. स्वस्थ शरीर और दिल के लिए भरपूर नींद लें।

No comments:

Post a Comment