26 सितंबर : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, September 26, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

26 सितंबर का राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


26 सितंबर 2021 रविवार आश्विन माह,कृष्ण पक्ष पंचमी, आनन्द नाम संवत्स, पंचमी तिथि 01:05 PM तक उपरांत षष्ठी ,नक्षत्र कृत्तिका 02:33 PM तक उपरांत रोहिणी | वज्र योग 03:48 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग।
 राहुकाल 04:46 PM से 06:15 PM तक है । चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा ।

आज का राशिफलः

मेष 

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होने की संभावना है।  आप किसी परेशानी को आसानी से दूर कर सकेंगे।  मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आप विरोधियों पर आज हावी रहेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर कोई अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

 वृषभ

घर का माहौल ठीक रहेगा। आज ज्यादा काम होने के चलते आप थकान महसूस कर सकते हैं। आपको अपने खानपान में बदलाव लाना चाहिए। कुछ मामलों में आप भावुक हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई को लेकर दिक्कत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखना होगा। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन 

कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।लव लाइफ ठीक रहेगा। काराेबार को लेकर दिक्कतें हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्राें को गंभीरता से विचार कर अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाने की जरूरत है। धन लाभ होगा।

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

 कर्क 

आप बेहद प्रसन्न रहेंगे।  आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कैरियर में नए मौके मिलेंगे। कानूनी मामले स्थिर बने रहेंगे। सामाजिक कार्य करेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में नए बदलाव लाने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। किसी  मित्र का सहयोग मिलेगा।

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

काम के सिलसिले में नतीजे अच्छे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सामाजिक  जीवन में भी सफलता मिलेगी। यात्रा कर सकते हैं। परिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपकी सेहत में सुधार आया। वाणी संयम रखें।

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

आपके लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा।  आपके घर में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य करेंगे। कारोबार में सफलता का योग है। अपने लोगों के साथ समय गुजरेगा। किसी  खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज  तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला 

कार्य की व्यस्तता के चलते तनाव में रहेंगे। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। करियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह जरूर लें। आज कोई भी निर्णय लेने से  बचें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ तनाव हो सकता है। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

आर्थिक लाभ के योग हैं। आकस्मिक खर्च हो सकता है। उधार लेना पड़ सकता है।  व्यापार, नौकरी में दिक्कतों का  सामना करना पड़ सकता है। काफी काम करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा रहेगी।  यात्रा न करें। जीवनसाथी के साथ आप  सुकून भरे पल बिता पाएंगे। सेहत के प्रति आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

करियर को लेकर आपको मौका मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। छात्रों का दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर 

अच्‍छी सूचना मिलेगी। कारोबार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप जोखिम लेंगे तो सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपने क्रोध नियंत्रण रखने की जरूरत है। खान-पान में सावधानी बरतें। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ 

आपका दिन शानदार रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए की गई आपकी कोशिश सफल रहेगी। इसका आपको अच्छा फल भी मिलेगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़ा लाभ होगा। दूसरों के विवाद में न पड़ें। यात्रा अच्छी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिजनों के व्यवहार से आप काफी खुश होंगे। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

 मीन 

आपका दिन अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष  बेहतर होगा।  आपके व्यवहार की लोग सराहना करेंगे। आपके सभी काम पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी।  वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जोखिम लेने से बचें।  

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment