भाजपा के कन्डील रैली के जवाब में कांग्रेस का जवाबी हमला
कांग्रेस ने पुछा, तेल व रसोई गैस में हो रही वृद्धि को लेकर भाजपा के नेता चुप क्यों हैं
रायपुर से 'शकुंतला शर्मा' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व युवा विधायक विकास उपाध्याय ने आज कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पर जवाबी हमला बोलते हुए छत्तीसगढ़ में बिजली दर में महज 48 पैसे की वृद्धि के खिलाफ भाजपा की कन्डील रैली का जवाब दिया है। उन्होंने सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ विशालकाय चश्मा और श्रवण यंत्र को ठेले में लाद कर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह को इस बात के लिए भेंट करने विशाल रैली निकाली कि केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के चलते किस तरह से तेल की कीमतों व रसोई गैस में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिसे भाजपा के नेता न ही देख पा रहे हैं और न ही सुन पा रहे हैं।
कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय आज बिजली दर में महज 48 पैसे की वृद्धि को लेकर भाजपा द्वारा आंदोलन किए जाने के लिए भाजपा पर जवाबी हमला बोला है। उन्होंने कहा, पूरा देश आज पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर महंगाई के चरम पर है, रसोई गैस की वृद्धि ने लोगों के घरेलू बजट को बिगाड़ कर रख दिया है और ये भाजपा के नेता मुक्दर्शक बनकर अंधे और बहरे हो गए हैं। आम जनता के बीच महंगाई सर चढ़कर बोल रही है, जिसमें ये भाजपा के परिवार के लोग भी त्रस्त हैं। बावजूद विरोध करना है की तर्ज पर उस भूपेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने उतारू हैं जो लगातार छ.ग. के लोगों को राहत देने का काम कर रही है। विकास उपाध्याय ने कहा, भूपेश सरकार अपने 2 वर्ष 8 माह के कार्यकाल में पहली दफा बिजली दरों में महज 48 पैसे की वृद्धि विद्युत विभाग के घाटे को लेकर की हैं। उसमें भी आम जनता को लगातार हाॅफ बिजली योजना का लाभ लगातार दिया जा रहा है, जिसका फायदा भाजपा के लोग भी हँसते हँसते ले रहे हैं। परन्तु अपनी राजनीति की रोटी सेकने रोड पर आंदोलन करने उतारू हैं, जिसे प्रदेश की जनता देख और समझ रही है।
विधायक विकास उपाध्याय एवं शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के संयुक्त नेतृत्व में आज भाजपा के खिलाफ सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वे सड़क में नजर आए।
No comments:
Post a Comment