ब्लॉक असंगठित कामगार कांग्रेस मस्तूरी का कार्यकारिणी गठित। - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, August 3, 2021

 

ब्लॉक असंगठित कामगार कांग्रेस मस्तूरी का कार्यकारिणी गठित।

मस्तूरी से 'पं. गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





मस्तूरी // मंगलवार दिनांक 03/08/21 को असंगठित कामगार कांग्रेस मस्तूरी के कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें मस्तूरी ब्लाक के नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पटेल द्वारा असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे एवं जिला अध्यक्ष ओम कश्यप , संभाग प्रभारी अजय काले,के निर्देश अनुसार कार्यकारिणी का गठन किया गया इस अवसर पर मस्तूरी क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया एवं अध्यक्ष देवेंद्र पटेल द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर एवं फूल माला से सम्मानित करते हुए कार्यकारिणी की गठन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से उपाध्यक्ष के पद पर धनसाय पटेल,मकरम टंडन, मदन घृतलहरे, रामलाल केवट,को सौंपा गया ।

वही महामंत्री पद पर केशव साहू, राजा राय, दिलहरण साहू, निलेश केवट ,को जवाबदारी सौंपा गया। सचिव पद के लिए अमेश काठले, राजेश यादव,दाऊलाल लाल पटेल, सूरज कुमार कुर्रे ,रवि कुमार सोनत, विनय दास मानिकपुरी ,को जवाबदारी सौंपा गया है।

सहसचिव पद के लिए विशान सेन, प्रेम दास मानिकपुरी ,महेंद्र कुमार यादव, धर्म पटेल, मुकेश जांगड़े ,को जवाबदारी दिया गया है।

 कोषाध्यक्ष के लिए कमल कुमार पटेल को जवाबदारी दिया गया है वही मीडिया प्रभारी में अजय प्रजापति को जवाबदारी दी गई है।इस अवसर पर अरविंद लहरिया प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति विभाग एवं जिला महासचिव युवा कांग्रेस बिलासपुर पुष्पेंद्र राय, विकास ,अरविंद गेंदले, रमेश,सूरज प्रजापति मस्तूरी विधानसभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment