गलत वक्त पर फल खाने से होते हैं गंभीर नुकसान, जानें 5 तथ्य - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, August 31, 2021

 'आज का सेहत' 

गलत वक्त पर फल खाने से होते हैं गंभीर नुकसान, जानें 5 तथ्य

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





कोई भी चीज खाने का एक समय होता है। गलत समय पर खाने से सभी खाद्य पदार्थ नुकसान दायक साबित हो सकता है। हम फल खाते हैं सेहत के लिए पर वहीं फल हमें नुकसान पहुंचा सकती हैं अगर उसे हम गलत समय खाएं तो। आइए जानते हैं' हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में फल खाने के सही उपयोगी समय... 

 

1. फलों को खाना खाने के पहले या ठीक बाद में खाने से हमेशा बचें। फलों का सेवन या तो खाने के आधे घंटे पहले कर लें या फिर खाना खाने के कम से कम एक घंटा बाद तक न करें, अन्यथा आपको पाचन व एसिडिटी संबंधी समस्या हो सकती है।


2. सुबह के समय फलों का सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए सबसे फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से हमेशा बचना चाहिए। सीट्रिक यानि खट्टे फलों को खाली पेट खाने से एसिडिटी बढ़ सकती है। 


3. अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो स्वाद बढ़ाने या हेल्थ के लिए फलों को दही या दूध के साथ खाते हैं, तो ऐसा बिल्कुल न करें। यह आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दे सकता है।


4. कुछ फल किडनी स्टोन के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, इसलिए पहले पूरी जानकारी लें तभी किसी फल का सेवन करें। अगर तरबूज खा रहे हैं तो बेहतर होगा कि इसके साथ कुछ न खाएं। 


5. फलों का चयन अपनी तासीर के अनुसार करें। अगर आपकी तासीर ठंडी है, तो केले, संतरा, अनानास जैसे फलों को ज्यादा न खाएं। वहीं अगर आपकी तासीर गर्म है तो आम और पपीते जैसे फलों का सेवन कम ही करें।




No comments:

Post a Comment