31 अगस्त : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, August 31, 2021

 जय श्री परशुरामजी

31 अगस्त का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


 31 अगस्त 2021 मंगलवार  भाद्रमास, कृष्ण पक्ष – नवमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र होने के साथ ही हर्षण योग रहेगा। जानिए राहुकाल का किन जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। चंद्र का गोचर रात 11.12 बजे तक वृषभ राशि पर तत्पश्चात मिथुन राशि पर होगा।।

आज का राशिफलः

मेष 

आज आपके साथ कोई दुखद घटना होने के योग बने है, कार्य क्षेत्र में बाधा आ सकती है। वृद्धों की सेवा करने से शुभफलों की प्राप्ति होगी। कोई भी काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर ले। आज आप पर भावनाओं का काबू रहेगा। पिछले कुछ दिन से आपने अपने आपको बहुत नियन्त्रण में रखा है। आज किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। अनर्गल शब्दों का प्रयोग करन बचें। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

जीवनसाथी की जरूरतों का ध्यान रखें। आपको अपने सेहत के प्रति दिक्कतें हो सकती है। कार्य क्षेत्र में किसी तरह का नुकसान उठाना पड सकता है। आज आप पर भावनाओं का काबू रहेगा। कुछ दिनों आप जो  परेशानी झेल रहे थे। उससे निजात मिलेगी। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

आज कारोबार में  सुखद परिणाम नहीं मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में मन लगेगा। आपके परिजनों के लिए थोडी दिक्कत बढ़ सकती है। आज किसी कार्य में काफी खर्च हो सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं, जिसकी आपको जरुरत नही है, पर आपको पसंद हो। बिना वजह खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

किस्मत से पूर्ण रूप से सहयोग नही मिलेगा। घर परिवार में किसी सदस्य को सेहत संबंधी दिक्कतों से जूझना पड सकता है। मन में दूसरों के प्रति मदद करने की भावना पैदा होगी। ऐसे तरीके ढूंढने होंगे जिनसे आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहे। आप हमेशा की तरह काम करना जारी रखे और आपको जल्दी ही तरक्की मिल सकती है। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

आज भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। मन में नकारात्मक सोच बढ़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और हठीपन देखने को मिलेगा। इसके चलते  आप खुद का नुकसान कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपके निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा । छात्रों को कामयाबी मिलेगी। प्रोफेशनल के लिए कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। पुराने मामलों का समाधान होगा। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

आज आपके लिए विपरीत परिस्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लग सकती है। आप आज ऊर्जा से भरपूर हैं, जो आपके काम में भी साफ़ दिखाई देगी । अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें।

धन लाभ होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। शरीर का दर्द उभर सकता है।  खुद की क्षमता पर भी विश्वास रखें।

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला 

आप अपनी संगति को सही रखें। आज आपको किसी काम को लेकर समस्या से जूझना पड़ सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिल सकती है। वित्तीय निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे।विरोधी पक्ष शांत रहेगा। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। कार्य  को टालने से बचें। धन लाभ होगा। विवाहित  लोग घूमने जा सकते हैं।  

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

व्यवसाय के क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त नही मिल पायेगा। कार्य क्षेत्र मे भी किसी तरह से नुकसान उठाना पड सकता है। पूजा पाठ करने से मानसिक शांति मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे। जोखिम लेने से बचें। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

सभी जवाबदारियों का निर्वाह करेंगे। पढ़ने में मन लगेगा। आज आपको अपनी क्षमता के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। आप आज काफी सक्रिय रहेंगे। आप पिछले कई दिनों से तबियत खराब होने के कारण आप चिड़चिड़े से हो गए थे । आज आप इन सब से मुक्ति पाकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अनुभव करेंगे। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। धन लाभ हो सकता है। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर 

मित्रों से दिक्कत हो सकती है। अफसर के व्यवहार से परेशान रहेंगे।धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।  कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई से जुड़ी समस्या हल होगी। युवाओं को कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। काराेबार अच्छा चलेगा। सेहत ठीक रहेगी। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ 

आज खुश रहेंगे। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। जीवनसाथी का सुखद सहयोग रहेगा।आपको परिवार के सदस्य की छोटी-मोटी तकलीफ होने पर देखभाल करनी पड़ सकती है। आज आप किसी को उधार देने से बचें।। आज अपने मित्रों के साथ दिन बिताएं। आफिस का माहौल अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। नई योजनाएं बनेंगी। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन 

आज अच्छे कार्यो पर आपका धन खर्च होगा। आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंता में रहेंगे। आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति कम करनी होगी। जल्दबाजी के चक्कर में परेशानी हो सकती है।परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा। फील्ड में काम करने वालों को खुशखबरी मिलेगी। उधार की रकम वापस मिल सकती है।

राशि स्वामी वृहस्पति

राशि

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806




No comments:

Post a Comment