जय श्री परशुरामजीः
28 अगस्त का राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
28 अगस्त 2021भाद्रमाह, कृष्ण पक्ष – षष्ठी तिथि, भरणी नक्षत्र होने के साथ ही ध्रुव योग रहेगा। आज भद्रा की स्थिति रहेगी। चंद्र का गोचर मेष राशि पर होगा।
आज का राशिफलः
मेष
व्यवसायियों को आज आर्थिक लाभ कम होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी नए काम की शुरूआत न करें। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ वाला होगा। घर-परिवार की जिम्मेदारी को पूरा करने में काफी समय निकल जाएगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जोखिम न लें।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा पूर्व
वृषभ
आज का दिन आपके लिए काफी शानदार रहेगा। आज आप नया काम कर सकते हैं। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। जोखिम लेने से बचें। रूका धन प्राप्त होगा। पैर या पीठ के दर्द से परेशान हो सकते हैं। नशापान न करें।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा दक्षिण, पश्चिम
मिथुन
आज का आपका दिन भागदौड़ वाला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। नई जानकारी मिलेगी।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
दिशा पश्चिम
कर्क
आज आप अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें। नुकसान हो सकता है। आर्थिक परेशान दूर हो सकती है। धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। शिक्षक प्रसन्न रहेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। सेहत का ध्यान रखें। जोखिम न लें।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
दिशा पूर्व, दक्षिण
सिंह
आज का दिन कुछ तनाव भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। काराेबारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। नई योजना में निवेश कर सकते हैं। लोगों से मुलाकात होगी। जोखिम लेने से बचें। यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतें। खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
दिशा पूर्व
कन्या
आज आपको क्रोध से बचना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव रहेगा। यात्रा कर सकते हैं। संतान पक्ष से कुछ चिंता हो सकती है।सेहत को लेकर ज्यादा सावधानी बरतें। किसी की बातों में आकर कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। जोखिम लेकर अपना नुकसान कर सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
दिशा दक्षिण
तुला
आज का दिन सामान्य रहेगा। मान सम्मान मिल सकता है। अपनी लगन से धन अर्जित करेंगे।अधूरे काम पूरे होंगे। नया अनुबंध हो सकता है। आज विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। विवाह की बात चल सकती है। आज एक साथ कई काम कर सकते हैं। यात्रा कर सकते हैं। नई जानकारी मिलेगी।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा पश्चिम
वृश्चिक
व्यापार ठीक चलेगा। परिवार से जुड़ी कुछ परेशानी सामने आ सकती है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। जोखिम लेने से बचें। सट्टा, जुआ जैसे बुरे काम से दूर रहें। नए लोगों से मुलाकात होगी।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा उत्तर, पूर्व
धनु
अपनी कार्यशैली में परिवर्तन कर सकते हैं। आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। आप सभी काम कामयाब होंगे। बेवजह का खर्च हो सकता है। समाज से जुड़े काम करेंगे। घर परिवार के लोगों का ध्यान रखें। महिला वर्ग से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। बच्चों के साथ दिन बिताएं।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा पूर्व
मकर
नए अनुबंध होने की संभावना है। सामाजिक सम्मान मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दफ्तर में सहयोगियों से मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपको पुरानी रूकी हुई रकम मिलेगी। आज आप कहीं की यात्रा कर सकते हैं। कुसंगति से दूर रहें। समय पर जिम्मेदारी पूरा कर पाएंगे। बुजुर्गों का ध्यान रखें।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा दक्षिण
कुंभ
जल्दबाजी में आज किसी प्रकार के फैसले न लें। नई कारोबारी योजना शुरू कर सकते हैं। अपने काम की जगह पर किसी से विवाद न करें। आपको नुकसान हो सकता है। पत्नी से मतभेद हो सकता है। जोखिम न लें। अनजान लोगों से सावधान रहे। शत्रुपक्ष सक्रिय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा पश्चिम
मीन
आज का दिन अच्छा बीतेगा। कारोबारी आज कुछ दिक्कत से जूझ सकते हैं। आपको यात्रा का माैका मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। शत्रु की पस्त होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। प्रभु की आराधना करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा उत्तर
No comments:
Post a Comment