25 अगस्त : जानिए आज का राशिफल एवं आपका भविष्य... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, August 25, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

25 अगस्त का राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


25 अगस्त 2021 बुधवार,भाद्र माह, कृष्ण पक्ष –  तृतीया तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र होने के साथ ही धृति योग रहेगा। आज पूरे दिन पंचक की स्थिति रहेगी। चंद्र का गोचर मीन राशि पर होगा।।

आज का राशिफल

मेष 

आज का दिन बेहतर रहेगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। आज आपकी ज्यादातर इच्छा पूरी हो सकती है। रिश्तेदारों का किसी काम में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज से आप अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। किसी से मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। यात्रा को टालें। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ 

धन लाभ होगा। धार्मिक आयोजन में अधिक खर्च होगा। तबादला हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र से लंबे समय बाद भेंट होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। बुजुर्गों की सलाह से काम पूरे होंगे।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन 

आज का दिन खुशनुमा रहेगा।   नौकरी वालों की तरक्की हो सकती है।  अपनी मेहनत से आपको बेहद मुकाम हासिल होगा। समाज में आपको सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार के बुजुर्गों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। आपके व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। कुसंगति से दूर रहें। जोखिम न लें।  

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

 कर्क 

आज का दिन शानदार रहने वाला है। उत्साहित रहने के साथ ही सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगा। लेनदेन करते समय सावधान रहें। नया काम शुरू करना फिलहाल ठीक नहीं है। धैर्य बनाए रखें। यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।  

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह

आज किसी काम को लेकर जोखिम उठा सकते हैं। आज  का दिन बेहतर साबित होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि आपको प्रसन्नता प्रदान करेगी। समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी काम में सफल रह सकते हैं। जगह परिवर्तन के योग बन रहे हैं। छात्रों को लाभ मिलेगा। अनावश्यक खर्च न करें। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

प्रगति के रास्ते खुलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। किसी वित्तीय संस्था में निवेश भी कर सकते हैं। कोई नया कारोबारी प्रस्ताव आपको लाभ देगा। घर में कोई आयोजन हो सकता है, जिसमें मित्र व संबंधी शामिल होंगे। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। युवाओं के कैरियर से जुड़ा कार्य सफल होगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण फैसला भी आप ले सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

सेहत में उतार चढ़ाव हो  सकता है। अपनी वाणी पर भी काबू रखना होगा। अति भावुकता से से खुद का बचाव करें। नौकरी में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। किसी मित्र से विवाद हो सकता है। कारोबार को लेकर नया प्रस्ताव इस  स्वीकार न  करें। युवाओं के लिए दिन बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक

सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। काफी दिनों से रूके हुए काम फिर से शुरू होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए पदोन्नति से जुड़ी खबर मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज का दिन नया अवसर लाएगा। धन लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा।  

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

किसी रिश्तेदार के साथ चल रहा मतभेद किसी की मध्यस्थता से दूर होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। पैतृक मामले लंबित रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। बुजुर्गों की देखभाल अधिक करनी पड़ेगी। खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित होगा। दफ्तर के अधिकारियों व मित्रों का सहयोग मिलेगा।  निवेश कर सकते हैं। किसी काम को न टालें।  

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

दिन बेहद सुखद रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। उत्साह के साथ नए काम को पूरा करेंगे। आज कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। परिवार के लिए जरूरी साधन जुटा सकते हैं। पदोन्नति के अवसर आपको मिलने वाले हैं। पास के शहर की यात्रा पर जा सकते हैं।  मान-सम्मान बढ़ेगा। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। शत्रु पक्ष शांत रहेगा। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ 

खुशखबरी मिलेगी। रूका हुआ काम बनेगा। सेहत ठीक रहेगी। निवेश के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।  नौकरीपेशा लोगों की स्थिति ठीक रहेगी।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अध्यात्म में भी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च कर सकते हैं। रिश्तेदारों से भी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। जोखिम न लें। जीवनसाथी के साथ वक्त बिता सकते हैं। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन 

आज काफी सतर्क रहने की जरूरत है।  कोई जरूरी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। आपको धैर्य रखना होगा। दफ्तर में अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता आज प्रभावित हो सकती है। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। खानपान का ध्यान रखें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9977701806 /9098571220

No comments:

Post a Comment