जय परशुरामजी
24 अगस्त का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
24 अगस्त 2021 भाद्र माह कृष्ण पक्ष – द्वितीया तिथि, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र होने के साथ ही सुकर्मा योग रहेगा। आज पूरे दिन पंचक की स्थिति रहेगी। चंद्र का गोचर दोपहर 1.39 बजे तक कुंभ राशि पर, तत्पश्चात मीन राशि पर होगा।
आज का राशिफलः
मेष
आज का दिन शानदार रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। कुसंगति से दूर रहें। नए प्रोजेक्ट पर काम पूरा होगा। किसी मित्र की मदद से काम पूरा होगा। किसी से विवाद संभव है। दफ्तर में बड़ी जवाबदारी मिल सकती है। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य के प्रति रूझान रहेगा। प्रतिष्ठा मिलेगी। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय चलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा पूर्व
वृषभ
आपको आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। तनाव दूर होगा। शत्रुओं पर हावी रहेंगे। भौतिक सुख के संसाधन जुटेंगे। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश बड़ा लाभ दे सकता है। कैरियर को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। आर्थिक लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम न लें। खानपान में लापरवाही न करें।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा दक्षिण, पश्चिम
मिथुन
कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जुआ, सट्टा जैसे व्यसनों से दूर रहें। अकस्मात लाभ के योग हैं। कारोबारी यात्रा अनुकूल रहेगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। समस्या से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
दिशा पश्चिम
कर्क
रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। दफ्तर में जिम्मेदारी अधिक रहेगी। आपका कार्य ठीक चलेगा। विवादों से दूर रहें। शासकीय कार्य पूरे होंगे। ज्यादा तनाव न लें। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर पाएंगे। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कामकाजी लोगों को खुशखबरी मिलेगी। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
दिशा पूर्व, दक्षिण
सिंह
धर्म-कर्म में मन लगेगा। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। पुरानी बीमारी सामने आ सकती है। अचानक नए खर्च सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कुसंगति के चलते नुकसान हो सकता है। किसी भी मित्र के उकसाने में न आएं। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। छात्रों का दिन ठीक रहेगा।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
दिशा पूर्व
कन्या
आज का दिन चिंता में बीतेगा। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखदसूचना मिल सकती है। नए रिश्ते बनाने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। किसी जिम्मेदारी को पूरा कर पाने को लेकर असमंजस में रहेंगे। किसी बात के कारण तनाव बढ़ सकता है। आमदनी में निश्चितता रहेगी। जोखिम लेने से बचें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। खर्च ज्यादा हो सकता है।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
दिशा दक्षिण
तुला
आज दिन भर खुश रहेंगे। आपको कार्यस्थल पर लाभ होगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। छात्रों की दिक्कत दूर हो सकती है। आप अपनी लगभग सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। रिश्तेदारों से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। दफ्तर सहयोगियों की मदद से अपने कार्य पूरी कर लेंगे। पारिवारिक कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। बाहर का खाने-पीने से बचें।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा पश्चिम
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने से राहत मिलेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। अपने मित्रों के साथ समय बिता पाएंगे। नशा, लाटरी, जुआ आदि से दूर रहें। अपने परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखें।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा उत्तर, पूर्व
धनु
आज का दिन उलझन में बीतेगा। किसी से विवाद हो सकता है। पारिवारिक दिक्कतों के चलते आज कुछ तनाव में रहेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी को कर्ज देना पड़ सकता है। आज आपको अपने कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में क्रोध ज्यादा रहेगा। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा पूर्व
मकर
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। नए लोगों से भेंट होगी। दिन खुशनुमा रहेगा। दिनचर्या बदलाव होगा। आज आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। किसी जिम्मेदारी को टालने से बचें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। यात्रा करते सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ समय बिता पाएंगे। परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगे। किसी काम को न टालें।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा दक्षिण
कुंभ
आज आपको सावधान रहना होगा। रिश्ते की सूचना मिल सकती है। परिवार में विवाद होने की आशंका है। तनाव बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों की मदद से आपकी दिक्कतें दूर होंगी। कारोबार में फायदा होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गों का ख्याल रखें।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा पश्चिम
मीन
शुभ समाचार मिलेंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। नई योजना बनाकर उसमें निवेश कर सकते हैं। जोखिम ले सकते हैं। परिवार और समाज में पूछ-परख रहेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार ठीक चलेगा। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। तनाव दूर होगा।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा उत्तर


No comments:
Post a Comment