18 अगस्त : जानिए आज का राशिफल एवं आपका भविष्य - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, August 18, 2021

 जय परशुरामजीः

18 अगस्त का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


आज का राशिफल 18 अगस्त 2021श्रावण माह ,शुक्ल पक्ष – एकादशी तिथि, रवियोग, गंडमूल की  स्थिति बन रही है। मूल नक्षत्र होने के साथ ही विष्कंभ योग रहेगा। चंद्र का गोचर धनु राशि पर होगा। आज श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।  बुधवार को भगवान श्री गणेश जी की कृपा जातकों पर होगी।

आज का राशिफल 18 अगस्त 2021,

मेष

आज के दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपकी रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट न करें। आज आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। किसी काम को लेकर काफी दिनों से हो रही परेशानी दूर होगी। किसी के साथ मतभेद होने की संभावना है। बेहतर होगा तनाव न लें। धन लाभ होगा। बुजुर्गों को सेहत को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ 

आपका साथी काफी सकारात्मक रवैया अपना सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। अनजान लोगों से दूरी रखें। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। नई जगह घूमने जा सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। युवाओं को काम को लेकर दिक्कत होगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। सगे संबंधियों का आगमन हो सकता है। बाहरी खानपान से बचें।  

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी से विवाद होने की आशंका है। अपने रिश्ते में ग़लतफ़हमी पैदा न होने दें। ऑफिस में सहयोगियों की मदद मिलेगी। किसी भी काम को शुरू करने से पहले बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। विरोधी पक्ष आज बेहद सक्रिय रहेगा। आपको नुकसान होने की आशंका है। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें।  

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क 

आपकी दिनचर्या में आज सुधार होगा। आप किसी के प्रति अपने मन में द्वेष न रखें। आज आप काफी सकारात्मक रहने का प्रयास करेंगे। निवेश कर सकते हैं। तबादला होने की सूचना मिलेगी। कारोबार में लाभ हो सकता है। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी। शत्रु पक्ष पर आप हावी रहेंगे। धन लाभ होगा। किसी से विवाद न  करें। बेवजह खर्च करने से बचें। महिला वर्ग से आपको लाभ होगा। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन के बाद आपके कैरियर को नई दिशा मिलेगी। धनलाभ होगा। यात्रा करने से बचें, किसी प्रकार की चोट लगने की संभावना रहेगी । विरोधियों से सतर्क रहें। कारोबार के साझेदारों के चलते आपको तकलीफ होग। बोलते हुए सावधान रहें ǀ किसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है । कुसंगति से दूर रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परेशानियां दूर होंगी। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएँ। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। मित्रों से मुलाकात होगी। यात्रा पर जा सकते हैं।वाहन सावधानी से चलाएं। आपकी सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगी। किसी काम को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

 तुला

आज उत्साहित रहेंगे।  पूर्व किए गए निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य पर  ध्यान दे । आप अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। अपने आप को साबित करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। आप अपनी कार्य क्षमताओं से हर किसी को प्रभावित करेंगे। जोखिम लेने से बचें। किसी से अनबन हो सकती है। युवाओं को नौकरी मिलेगी। नई जानकारी मिलेगी। कारोबारी यात्रा कर सकते हैं। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

आज का दिन किसी परेशानी के चलते उलझन में बीतेगा। चिंतित रहेंगे। परिवार के सदस्य क तबियत खराब हो सकती है। आज दिन भर व्यस्तता रहेगी। थकान महसूूस कर सकते हैं। गोपनीय बातें शेयर न करें।  विवाद से बचने के लिए आप बुजुर्गों से चर्चा करें। कारोबारियों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी।  परिवार के साथ घूमने जाएं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु

आज आप काफी खुश रहेंगे। संतान पक्ष को तरक्की मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकेंगे। किसी नए काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। कारोबारियों को अपने काम को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। आपका ऋण संबंधी काम हो सकता है। विवाद दूर होगा। एकांत में रहना पसंद करेंगे। धन लाभ हो सकता है। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर 

कैरियर के प्रयास सफल रहेंगे। छात्रों को लाभ होगा।  जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। आप पर कोई हावी होने की कोशिश कर सकता है। यात्रा करते समय सतर्क रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज आपको नुकसान हो सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश से जुड़े काम न करें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।  यात्रा को टालने का प्रयास करें। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

 कुंभ

आप किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से ज्यादा खर्च न करें। परिवार में आप एक समझौता कराने वाले का दायित्व निभाएंगे।  परिवार के किसी सदस्य को कुछ दिक्कत हो सकती है। नई जानकारी मिलेगी। जोखिम लेने से बचें। घूमने के लिए जा सकते हैं।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

आज आपको खुशी मिलेगी। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। आज कारोबार में मुनाफा हो सकता है। नई खुशखबरी आपके चेहरे पर खुशी ला सकती है। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। युवाओं को नई जानकारी मिलेगी। कैरियर से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार
जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220

No comments:

Post a Comment