1 अगस्त राशिफल : जानिए आज महिने के पहला दिन कैसे बिताएंगे आप - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, August 1, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

1 अगस्त का राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


 1 अगस्त 2021आज श्रावण माह, कृष्ण पक्ष- अष्टमी तिथि, भरणी नक्षत्र के साथ गंड योग रहेगा। चंद्र का गोचर मेष राशि पर होगा। 

रविवार 1 अगस्त 2021  का राशिफल 

मेष 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रबुद्ध लोगों से संपर्क  बनाकर रखे । सकारात्मक बातचीत से मन हल्का होगा। किसी से विवाद दूर हो सकते हैं। किसी   जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए  आपको धैर्य रखना चाहिए। किसी भी चीज के लिए लालच न करेें। आपकी आत्मा एवं अंतर्मन आपको गलत विचारों से दूर रखने का संकेत देगा।  नकारात्मकता न आने दें। परिवार के लोगों का ख्याल रखें। कुसंगति से दूर रहें।मित्रों से मुलाकात होगी।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ 

आपका कोई परिचित अनावश्यक काम में उलझाने की कोशिश करेगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी।  किसी और की हाथों की कठपुतली  न बनें । सोचसमझ कर काम करें। इससे आप परेशानियों से भी बच जायेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। अपने पार्टनर के साथ आज घूमने के लिए जाएं। किसी मित्र के साथ समय बिता सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

आज आपको सोच समझकर खर्च करना होगा। परिवार में किसी की सेहत  बिगड़ सकती है। अपने मन को नियंत्रित करके रखें। आज आप सकारात्मक रहेंगे। कारोबार में किसी तरह का नुकसान हो सकता है। आप किसी कार्य को पूरा नहीं कर पाएंगे।  योग का अभ्यास करें और दूसरों से सलाह न लें। वाणी पर संयम रखें। आपका दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। रिश्तेदारों से चर्चा होगी।

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क 

आज काफी व्यस्त रहेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। खर्च ज्यादा होगा। किसी की बातों में आकर अपने करीबियों पर  संदेह न करें। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारी पूरी करनी है।  जीवन की चुनातियों से निपटने के आप किसी भी दबाव में या जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, जिससे आपको कोई नुकसान हो ।  आप अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं । विवादों से दूर रहें। युवाओं को कैरियर से जुड़ी सूचना मिलेगी।

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह

नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी।  आज आपके समाजसेवा से जुड़े कार्यों की सभी प्रशंसा करेंगे। आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। आज आपके दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी। आपका अपने पार्टनर के साथ खूब हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

आज का दिन तनाव में बीतेगा। किसी मित्र से आपकी बहस हो सकती है। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाएंगे। आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन हो सकता है। लेकिन इसके लिए आप जानकार से सहायता लें। समय रहते इस समस्या पर ध्यान दें। आज आप गरीबों की मदद करें। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

आज आपकी दफ्तर में किसी सहयोगी से कुछ  बातों पर असहमति हो सकती है । आज बातचीत में सावधानी और नियंत्रण रखें ।  अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें। आपकी अपने करीबी लोगों के साथ  मुलाकात हो सकती है। आप नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। किसी मित्र के पास के शहर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।  कारोबार अच्छा चलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक

अनजान लोगों से सतर्क रहें। लेनदेन सावधानी से करें। आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करना चाहिए। इसी से आपकी प्रवृति  में बदलाव आएगा।   रूके कामों के पूरा होने के संकेत मिल रहे हैं। आप जिसे अपना मानते हैं, वह आपकी गुप्त बातों को उजागर कर सकता है।  खानपान का विशेष ध्यान रखें। आत्मसंतोष होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। संतान पक्ष के कामयाबी मिलेगी। निवेश के प्रस्ताव को सोच समझकर स्वीकारें। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु

आपको आज किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। आज अपने जीवनसाथी के साथ आज किसी भी  व्यर्थ का विवाद करने से बचें । बेहतर होगा कि शांत रहे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। यात्रा को टालें। आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा साथ बीतेगा।  आपका काम अच्छा चलेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। बुजुर्गों का ख्याल रखें। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर 

आपकी मुलाकात आज सगे संबंधियों से हो सकती है। पारिवारिक आयोजन होंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है। आपको कारोबार क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा।  आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज ज्यादा खर्च न करके बचत पर ध्यान दें। । आपके अधिकांश कार्य आसानी से पूरे होंगे। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। अनजान लोगों से मदद न लें। वाहन सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

 कुंभ 

युवाओं को लाभ होगा। आपकी काफी महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा। आपको आज अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। धैर्य के साथ आपका दिन आज बहुत सफल सिद्ध हो सकता है। किसी की बात से ठेस लग सकती है। वाणी पर संयम रखें। अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। तनाव दूर होगा। यात्रा पर जाएंगे। अपने मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

आज का मीन राशिफल 1 अगस्त 2021

आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आपको जो सबसे ज्यादा पसंद है वहीं काम करें। मानसिक रूप से संतुलित रहने के लिए आपको प्रभु की आराधना करनी चाहिए। आपको कैरियर या निजी जीवन को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है। व्यवसायियों को लाभ होगा।  परिवार  के सदस्यों के सहयोग से आपके काम आगे बढ़ेंगे। छात्रों को लाभ होगा। तनाव के अवसर आ सकते हैं। कारोबार में मंदी रहेगी। धन को लेकर दिक्कतों कासामना करना पड़ सकता है। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment