बिल्हा क्षेत्र के ग्राम अमेरी में युवक ने लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिल्हा, 5 जुलाई सोमवार। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरी अकबरी में एक 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। घटना स्थल पर पुलिस को सुसाईड नोट बरामद हुआ है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के अमेरी गांव का हैं। 32 वर्षीय चिंताराम निषाद ने फांसी के फंदे पर झूलकर मौत को गले लगाया। प्रारंभिक कार्यवाही में पुलिस ने शव का पंचनामा कर विवेचना शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment