भारतीय किसान संघ मस्तूरी विकास खंड का गठन - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, July 22, 2021



भारतीय किसान संघ मस्तूरी विकास खंड का गठन 

'राकेश खरे' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 

भारतीय किसान संघ जिला बिलासपुर में संगठनात्मक गतिविधियों में मस्तूरी विकास खंड का गठन किया गया जिसमें महेंद्र पटेल को मस्तूरी विकास खंड का अध्यक्ष एवम सौरभ पटेल को सर्वानुमति से मंत्री चुना गया , बिलासपुर जिले में भारतीय किसान संघ संगठनात्मक विस्तार एवम सदस्यता अभियान जिले के चारों विकास खंड में चला रहा है , जुलाई माह में विकास खंड गठन के पश्चात 1 अगस्त को जिले की गठन की प्रक्रिया ग्राम इकाई तथा विकास खंड अध्यक्ष मंत्री के उपस्थिति में अध्यक्ष ,मंत्री एवम जिले के पदाधिकारियों का चयन आम राय से तय किया जाएगा जिसके लिए अधिसूचना जारी किया गया   है तथा प्रदेश से निर्वाचन अधिकारी अखिल भारतीय कार्यसमिति के सदस्य एवम बिलासपुर जिले के प्रभारी डॉ. विशाल चंद्राकर को नियुक्त किया गया है ,उपरोक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने दी ,मस्तूरी विकास खंड के निर्वाचन अधिकारी विजय यादव थे इसी क्रम में बिल्हा विकास खंड के निर्वाचन अधिकारी जिला महिला प्रमुख चांदनी भारद्वाज की उपस्थिति में दिनांक 25/7/21 को ग्राम खमतराई में चुनाव सम्पन्न होगा ।

मस्तूरी विकास खंड अध्यक्ष ,मंत्री के चयन में प्रदेश कोषाध्यक्ष गजानंद दिघरस्कर , बिलासपुर जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे , जिला कोषाध्यक्ष माधोसिंह , जिला महिला प्रमुख चांदनी भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में किसान संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात किसान संघ के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण भी किया तथा जल संरक्षण ,जैविक खेती के विषय मे ग्रामीणों को जानकारी दी ।

No comments:

Post a Comment