पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ हल्ला बोल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, July 6, 2021

 

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ हल्ला बोल

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




मस्तुरी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में ढेका स्थित राहुल पेट्रोल पंप के सामने बैठकर नारेबाजी  की। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ थाली बजाकर ,हस्ताक्षर अभियान चलाकर ,नारे लगा रहे थे। 


 महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस : सुकृता बादल खुटे(ब्लॉक कांग्रेस महिला अधयक्ष)

मस्तुरी में आक्रोशित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी ढेका स्थित राहुल पेट्रोल पंप के आगे धरना दिया। उन्होंने सरकार से महंगाई पर जल्द अंकुश लगाने की मांग की। महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता बादल खुटे ने कहा कि कांग्रेस महंगाई के मुद्दे को लेकर हर मंच पर सरकार को घेरेगी। अगर सरकार समय रहते नहीं चेती तो आने वाले चुनाव में जनता उसे सबक सिखाएगी।

उन्होंने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस सिलेंडर,खाद्य तेल सहित अन्य जरुरी वस्तुओं के दाम भी आसमान छू रहे हैं। जरूरी वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही हैं।इसके तहत थाली बजाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और विरोध प्रदर्शन कर पेट्रोल, डीजल ,रसोई गैस मे की गई बढोत्तरी वापस लेने की मांग की।इसमें कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

No comments:

Post a Comment