6 जुलाई : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या कह रहे हैं सितारे - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, July 6, 2021

 जय परशुरामजीः

6 जुलाई का राशिफल एवं आज का पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 

06 जुलाई 2021, मंगलवार को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी की तिथि है. आज चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा. नक्षत्र आज कृत्तिका है।

आज का राशिफलः

मेष

आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। अपनी सेहत का भी  ख्याल रखें। आज समय अच्छा गुजरेगा, पूरा दिन आपके अनुकूल है। कुछ नई योजनाओं पर विचार कर सकते है, लेकिन काम शुरू न करें। निवेश संबधी काम होंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। धर्मकर्म में मन लगेगा। दानपुण्य के कार्य करेंगे।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ 

आज आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। फील्ड में काम करने वालों को खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ हो सकता है।। अपनी बातों को खुल कर व्यक्त करने का समय है। आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।  परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब रहेगी। आज यात्रा न करें। कुसंगति से दूर रहें। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन 

आज आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपकी सकारात्मक सोच आपको नई दिशा देगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। रिश्तेदारों से भेंट हो सकती है। सार्वजनिक कामों में हिस्सा लेंगे। अधिकांश कामों के पूरा हो जाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अनुकूल रहेगा। सामाजिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। परिजनों से संबंध बेहतर बनेगा।

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अनावश्यक कार्यों में आप समय नष्ट कर सकते हैं । विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें। दफ्तर में किसी से बहस हो सकती है।   हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। मित्रों का सहयोग रहेगा।

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ के आसार हैं। निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य या मित्र के साथ मतभेद हो सकता है। आप नए लोगों से मिल सकते हैं। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वह पूरा होगा। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू करने के लिए ठीक समय नहीं है। अनजान लोगों से सावधान रहे।

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

आज आप खुश रहेंगे। बड़ी समस्या का हल निकलेगा। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से आप उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आज का दिन शानदार रहेगा। आपको किसी काम को लेकर सराहना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिलेगी। कुछ लोगों को फील्ड से जुड़े काम में लाभ होगा। यात्रा करने से बचें। जोखिम न लें।

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला 

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। वित्तीय योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आप काफी बचत कर पाएंगे। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कारोबार की अड़चनें दूर होने की संभावना है। किसी से विवाद भी हो सकते हैं। सोच-समझकर ही बोलें। परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। खानपान में लापरवाही न करें।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक

आज का दिन उलझन में बीतेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आज आप किसी को सलाह न दें। दफ्तर में सहयोगी से विवाद से बचें। अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जोखिम न लें। किसी मित्र से मतभेद हो सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिलेगी। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

आज सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी।  व्यवसाय  के क्षेत्र  में आपका प्रभाव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार या पारिवारिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। अनजान लोगों से सतर्क रहें। कारोबारी लेनदेन ठीक रहेगा। नई सूचना मिलेगी। आपको उपहार मिल सकता है।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

आज का दिन बेहतर रहेगा। दंपत्तियों  के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके दिनचर्या में बदलाव आएगा। व्यवसाय में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। परिजनों से विचार करने के बाद ही कोई बड़ा निर्णय करें।  सेहत सामान्य रहेगा। बेवजह के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। लंबित मामलों में कुछ तेजी आने की संभावना है। लोन की रकम अदा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर चुनौती रहेगी। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

 कुंभ

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज वाहन सतर्कता से चलाएं। आर्थिक स्थितियां बदलेगी। दंपत्तियों के बीच विवाद हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत कमजोर रहेगी। व्यवसाय सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।  आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। नए खर्चे बने रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। छात्रों को लाभ होगा।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन 

आज आप सकारात्मक रहेंगे। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। रिश्तेदारों की ओर  शुभ समाचार आपको मिल सकता है।  आज पूरे दिन ऑफिस का काम करने में व्यस्त रहेंगे। निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। परिवार के साथ अपना समय बिताएंगे। लव कपल कहीं घूमने जा सकते हैं। अपरिचित लोगों के सामने गोपनीय चर्चा न करें। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पंण्डित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806.

No comments:

Post a Comment