जय श्री परशुरामजीः
25 जुलाई का राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
25जुलाई 2021 रविवार श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है.आज से सावन का महीना आरंभ हो रहा है. चंद्रमा इस दिन मकर राशि में विराजमान रहेगा। मास - श्रावण,पक्ष - कृष्ण पक्ष,तिथि - प्रतिपदा ,अयन - सूर्य दक्षिणायन,ऋतु - वर्षा ऋतु,
विक्रम संवत - 2078,शाके संवत - 1943, नक्षत्र ,श्रवण नक्षत्र प्रातः 11:18 तक रहेगा इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा,योग - आयुष्मान योग रात्रि 12:43 तक रहेगा इसके बाद सौभाग्य योग रहेगा,ग्रह विचार :-सूर्यग्रह - कर्क,चंद्रग्रह - मकर ,मंगलग्रह - सिंह,बुधग्रह - मिथुन,गुरूग्रह - कुम्भ,शुक्रग्रह - सिंह,शनिग्रह - मकर,राहु - वृषभ,केतु - वृश्चिक, राशि में स्थित है।राहुकाल :-सायं 05:34 से सायं 07:16 तक रहेगा।
आज का राशिफलः
मेष
आज आपका दिन शानदार रहेगा। जिम्मेदारी बढ़ने से तनाव हो सकता है। घरेलू परेशानी के चलते आप विचलित रहेंगे। परिवार के बुजुर्ग की सलाह जरूर लें। व्यवसाय में लाभ होने के आसार हैं। यात्रा करते वक्त सावधान रहें। सेहत ठीक रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई ठीक चलेगी। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। खानपान का ध्यान रखें।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा पूर्व
वृषभ
आज आपका दिन सुखद रहेगा। आज आप सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। धऱ्म-कर्म में मन लगेगा। आपके रूके हुए काम पूरे होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कैरियर से जुड़ी सफलता मिल सकती है। आज आप किसी भी काम को टालने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते है।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा दक्षिण, पश्चिम
मिथुन
आज आपको खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों के सफलता मिलेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना आ सकती है। रिश्तेदारों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। यात्रा करते वक्त सावधान रहेें। जोखिम लेने से बचें। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। इलाज में खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
दिशा पश्चिम
कर्क
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा साबित हो सकता है।बड़ी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। ऑफिस में लंबित काम पूरे होंगे। युवाओं को सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी को पूरा करें। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जाएं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। किस्मत का साथ मिलेग। धनलाभ होगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। अपने धार्मिक स्थल जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
दिशा पूर्व, दक्षिण
सिंह
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। कामकाजी लोगों को नए अवसर मिलेंगे। तरक्की मिल सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। ज्यादातर काम को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। सुख-समृद्धइ बढ़ेगी। परिवार की समस्या का हल मिलेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। आपकी सहजता से लोग प्रभावित रहेंगे। जोखिम लेनें से बचें। कुसंगति से दूर रहें।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
दिशा पूर्व
कन्या
आज आपका दिन जबरदस्त रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आपको खुशखबरी मिलेगी । दफ्तर की जिम्मेदारी को पूरी तरह निभा पाएंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपकी सराहना होगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। रूके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। संतान पक्ष की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। तनाव दूर होगा।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
दिशा दक्षिण
तुला
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। कई मायनों में आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। रिश्ते की बात चल सकती है। कैरियर बनाने में सफलता मिलेगी। धनलाभ के अवसर आएंगे। शत्रु परास्त होंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। सेहत ठीक रहेगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जोखिम वाले कार्य को टालें। किस मित्र से पूर्व का विवाद दूर होगा। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा पश्चिम
वृश्चिक
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के लोगों से मधुर संबंध रहेंगे। आप आज ज्यादातर जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। सोच समझकर खर्च करें। आपका बजट प्रभावित हो सकता है। खुशखबरी मिलेगा।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा उत्तर, पूर्व
धनु
आज का दिन सामान्य रहेगा। नए विचार आएंगे, लेकिन इन्हें कार्य में परिवर्तित करने का समय नहीं है। निवेश को टालें। लेनदेन में सावधानी रखें। आपकी सराहना होगी। सेहत सामान्य रहेगी। कहीं घूमने जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। कुसंगति से हानि होगी। आपकी मुलाकात रिश्तेदारों से हो सकती है। दफ्तर में सहयोगियों की मदद से कार्य पूरे कर पाएंगे।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा पूर्व
मकर
आपका दिन लाभदायक रहेगा। आपकी जिम्मेदारी पूरी होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिजनों, रिश्तेदारों से आपको सहयोग मिल सकता है। मित्रों से भेंट होगी। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यक्रम हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। निवेश से फाया होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा दक्षिण
कुंभ
आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक उन्नति के नए रास्ते तलाशने में आप सफल रहेंगे। कैरियर से जुड़ी समस्या दूर होगा। धन लाभ होगा। शासकीय कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। खर्च कम होगा। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ मधुरता रहेगी। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा पश्चिम
मीन
आज आज आपका किसी से विवाद हो सकता है। बातचीत करते समय अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। गोपनीय चर्चा हर किसीसे न करें। जोखिम ले सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। घर-परिवार से जो आपको जिम्मेदारी मिलेगी उसे आप पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा उत्तर
No comments:
Post a Comment