मधुमक्खी के बारे में जानें अनजान 25 महत्वपूर्ण बातें - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, July 14, 2021

 [नॉलेज] 

मधुमक्खी के बारे में जानें अनजान 25 महत्वपूर्ण बातें 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




1. शहद में ‘Fructose’ की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह चीनी से भी 25% ज्यादा मीठा होता है।

2 . रानी मधुमक्खी के छत्ते में अकेली ऐसी मेंबर होती है जो अंडे पैदा करती है आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह दिन में 2000 अंडे दे सकती है रानी मधुमक्खी की उम्र 5 साल तक हो सकती है और तो और यह जानकर भी आपको बहुत ज्यादा आश्चर्य होगा कि रानी मधुमक्खी जिंदगी में केवल एक बार ही मिलन करती है और अपने अंदर इतने इस पंप इकट्ठा कर लेती है कि पूरी जिंदगी अंडे देती रहती है। 

3 . रानी मधुमक्खी लगातार अपने अंदर से एक केमिकल सा  निकलती रहती है जिसकी महक काफी तीर्व  होती है, यदि किसी कारण से रानी मधुमक्खी की मृत्यु हो जाती है, तो यह खुशबू देना बंद कर देती है। जिससे बाकी सभी मधुमक्खियों को पता लग जाता है कि रानी मधुमक्खी की मृत्यु हो चुकी है। रानी मधुमक्खी की मृत्यु के बाद सभी मधुमखिया अपना छत्ता छोड़ कर चली जाती है। और 3 हफ्ते के अंदर अंदर छत्ते का विनाश हो जाता है।  बाकी सभी मधुमक्खियों को 3 दिन के भीतर भीतर कोशिका का निर्माण करके नई रानी बनानी पड़ती है।

4. मात्र 28 ग्राम शहद मात्रा मधुमक्खी को इतनी शक्ति प्रदान कर सकती है कि भी पूरी धरती का चक्कर लगा सकती है।

5. हैरानी की बात है जिस शहद को हम इतने चावल से चम्मच भर भर के खा जाते हैं, उस चम्मच का 12 वां हिस्सा ही एक मधुमक्खी अपनी पूरी जिंदगी में जमा कर पाती है। सामान्यता एक मधुमक्खी की जिंदगी 45 दिन की ही होती है।

6. कुत्तों की भांति ही मधुमक्खियों को यदि सिखाया जाए तो वह बम ढूंढ सकती है क्योंकि इनमें करीब 170 तरह के सुनने के रिसेप्टर होते हैं जबकि मच्छरों में यह मात्रा केवल 79की होती है

7. मधुमक्खियों के छत्ते का तापमान पूरे साल करीब ३३ डिग्री बना रहता है। जब यह तापमान सर्दियों में गिरने लगता है तो सभी मधुमक्खियां आपस में नजदीक हो जाती हैं। जिससे कि छत्ते की गर्मी को बरकरार रखा जा सके। वहीं गर्मियों में तापमान को सामान्य रखने के लिए सभी मधुमक्खियां अपने पंखों से छत्ते की हवा करती हैं, इनके पंखों की फड़फड़ाने की आवाज आप कुछ दूरी पर सुन सकते हैं।

8. मधुमक्खियां ही इस धरती पर ऐसे कीट हैं जिनके द्वारा बनाया गया भोजन मनुष्य द्वारा खाया किया जाता है।

9. ऐसा माना जाता है कि शहद हजारों साल तक भी खराब नहीं होता यह एकमात्र ऐसा पदार्थ है जिसके अंदर जीने के लिए आवश्यक सभी चीजें पाई जाती हैं।

10. वैसे तो पृथ्वी पर करीब 20,000 से ज्यादा मधुमक्खियों की प्रजातियां पाई जाती हैं लेकिन मात्र चार ही शहद बनाती हैं।

11. एक छत्ते में करीब 20 से 60 हजार मादा मधुमक्खियां और कुछ 100 के करीब नर  मधुमक्खियां और एक रानी मधुमक्खी होती है मधुमक्खी का छत्ता मॉम से बना होता है जो इनके पेट में पायी जाने वाली ग्रंथियों से निकलता है।

12. चलिए दोस्तों देखते हैं रानी मधुमक्खी किस प्रकार बनाई जाती है। वर्कर मधुमक्खियां मौजूदा रानी के अंडे को फर्टाइल  करके मोम की 20 ऐसी कोशिकाएं तैयार करती हैं। फिर नर्स मधुमक्खियां रानी के लार्वे  से तैयार एक विशेष भोजन जिसे रॉयल जेली कहा जाता है, कि मदद से मोम के अंदर  कोशिकाएं निर्मित करते हैं। यह प्रक्रिया जब  तक जारी रहती है जब तक कोशिकाओं की लंबाई करीब 25 mm तक ना हो जाए। इस प्रक्रिया के दौरान करीब 9 दिनों के बाद ये  कोशिकाएं मॉम की परत से पूरी तरह ढक दी जाती है, इसी से आगे चलकर रानी मधुमक्खी का निर्माण होता है।

13. मधुमक्खी शहद को पहले ही बचा लेती हैं इसलिए हमारे खून में पहुंचने में इसे केवल 20 मिनट लगते हैं।

14. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि रानी मधुमक्खी पैदा नहीं होती है उसका निर्माण किया जाता है।

15. नर मधुमक्खी सेक्स करने के बाद मर जाती है क्योंकि सेक्स के आखिर में इनकी अंडकोष फट जाते हैं।

16. यदि धरती से सारी मधुमक्खियां खत्म हो जाए तो हमारा जीवन भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा क्योंकि धरती पर मौजूद करीब 90% खाद्य वस्तुओं का उत्पादन करने में मधुमक्खियों का सीधा सीधा बहुत बड़ा हाथ होता है। खाद्य पदार्थ जैसे बादाम, काजू संतरा, पपीता, खीरे, बैंगन, अंगूर की बांबी आडू ,नाशपाती , आदि का परागण मधुमक्खी द्वारा होता है जबकि गेहूं और चावल का परागण  हवा द्वारा होता है। इन के मरने से करीब 100 में से 70 फसलें सीधे-सीधे नष्ट हो जाएगी और वह कभी भी नहीं पैदा की जा सकेंगी यहां तक घास भी नहीं हो पाएगी।  महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन ने भी कहा था, कि अगर धरती से मधुमक्खियां का विनाश हो गया तो मानव प्रजाति ज्यादा से ज्यादा केवल 3 से 4 साल तक जीवित रह पाएगी।

17. वैसे तो एक इंसान को यदि मधुमक्खी डंक मार दे तो उसकी हालत बहुत खराब हो जाती है लेकिन वह इतनी जल्दी मौत के करीब नहीं पहुँचता किसी इंसान की मृत्यु करीब ११०० डंको के बाद होती है।

18. एक छत्ते में 2 रानी मधुमक्खी नही रह सकती, अगर रहेगी भी तो केवल थोड़े समय के लिए, क्योंकि जब दो queen bee आपस में मिलती है तो वे दोस्ती करने की बजाय एक दूसरे पर हमला करना पसंद करती है और ये तब तक जारी रहता है जब तक एक की मौत न हो जाए।

19. रानी मधुमक्खी पैदा नही होती बल्कि यह बनाई जाती है। यह 5-6 दिन की होते ही सेक्स करने के लायक हो जाती है। ये नर मधुमक्खी को आकर्षित करने के लिए हवा में ‘pheromone’ नाम का केमिकल छोड़ती है जिससे नर भागा चला आता है फिर ये दोनों हवा में सेक्स करते है।

20. 1 किलो शहद बनाने के लिए पूरे छत्ते को लगभग 40 लाख फूलों का रस चूसना पड़ता है और 90,000 मील उड़ना पड़ता है, यह धरती के तीन चक्कर लगाने के बराबर है।

21. मधुमक्खी 24KM/H की रफ्तार से उड़ती है और एक सेकंड में 200 बार पंख हिलाती है। मतलब, हर मिनट 12,000 बार।

22. पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी जीव जंतुओं में मधुमक्खी की भाषा सबसे कठिन मानी जाती है

23. मधुमक्खी फूल की तलाश में अपने छत्ते  से दसियों किलोमीटर दूर जा सकती है, मधुमक्खी एक बार में 50 से 100 फूलों का रस अपने अंदर इकट्ठा करने में सक्षम होती है। इनके पास एक एंटीना जैसी छड़ी  सी होती है, जिससे यह फूलों के अंदर से रस निकाल लेती हैं। मधुमक्खी के पास दो पेट होते हैं, जिनमें फूलों का रस इकट्ठा होता है, एक पेट में मधुमक्खी को एनर्जी  प्रदान करने के लिए और दूसरा फूलों के रस को जमा  करने के लिए। करीब आधे घंटे बाद मधुमक्खी अपने मुंह से इस इकट्ठे किए हुए शहद को निकाल देती है, जिसे लोग उल्टी भी कहते हैं। इस प्रकार से मधुमक्खी अपना शहद बनाती है।

24. केवल मादा  मधुमक्खी ही शहद  बनाने में सक्षम होती है। नर मधुमक्खी का रोल केवल रानी के साथ मिलन करने के लिए होता है।

25. नर मधुमक्खी जिसे ड्रोन भी कहा जाता है, इनके पिता नहीं होता सीधा दादा या माता होती है , क्योंकि ये  अनफर्टिलाइज्ड  एग से पैदा होते हैं। दरअसल ये  वे अंडे होते हैं, जो रानी मधुमक्खी बिना किसी की सहायता से स्वयं अकेले ही पैदा कर देती है इसलिए इनका कोई पता नहीं होता केवल माता ही होती है।

No comments:

Post a Comment