उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे, प्रदेश के 11वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे
गौतम बोन्दरे की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे और उसके बाद नए मुख्यमंत्री चयन को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई थी। वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संवैधानिक कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।तीरथ सिंह ने शुक्रवार की रात 10 बजे राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इधर शनिवार की दोपहर 3 बजे उत्तराखंड में बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। बीजेपी विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए सीएम होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाई गई. फिर वह राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलने राजभवन पहुंचे और उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया. पुष्कर सिंह प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री होंगे।पुष्कर सिंह धामी को आर एस एस का भी करीबी माना जाता है। बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। पुष्कर धामी सीमांत विधानसभा क्षेत्र खटीमा से दो बार विधायक चुने गए हैं.ऊधमसिंहनगर जिले की खटीमा विधानसभा सीट से विधायक हैं।वे राज्य के और मुख्यमंत्रियों के मुकाबले युवा हैं।
पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा भाजपा ने सर्वसम्मति से एक नए नौजवान नेता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है, मुझे आशा है कि पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा यशस्वी होगी और उत्तराखंड का विकास नए आयाम को छुएगा। पुष्कर सिंह धामी शनिवारआज शनिवार को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

No comments:
Post a Comment