जिले की नई कलेक्टर रानू साहू ने किया पदभार ग्रहण - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

.com/img/a/
Sarkar Online Center

Breaking

Followers

Youtube

Tuesday, June 8, 2021

demo-image
IMG-20210608-WA0030


 जिले की नई कलेक्टर रानू साहू ने किया पदभार ग्रहण

रानू साहू जिले के 15 वीं कलेक्टर बनी 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


 

कोरबा. जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रानू साहू आज यहॉ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। जिले के प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंदन कुमार ने उन्हें कार्यभार सौंपकर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के पश्चात रानू साहू ने जिला कार्यालय के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में संचालित गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी ली।


इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अभिषेक शर्मा, संयुक्त कलेक्टर आशीष देवांगन, एसडीएम सुनील नायक डिप्टी कलेक्टर भरोसाराम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

कोरबा कलेक्टर रानू साहू मूलतः गरियाबंद की हैं। 2005 में उनकी पोस्टिंग पुलिस विभाग में डीएसपी के रूप में हुई थी। 2010 बैच की आईएएस रानू साहू इस से पहले एसडीएम सारंगगढ़, सीईओ जिला पंचायत कोरिया, नगर निगम आयुक्त बिलासपुर, एडीएम अंबिकापुर, डायरेक्टर हेल्थ, कलेक्टर कांकेर, कलेक्टर बालोद, आयुक्त वस्तु एवं सेवा कर, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के पदों पर कार्यरत रही है।आज रानू साहू ने कलेक्टर कोरबा का पदभार ग्रहण किया है। रानू साहू कोरबा जिले की 15 वीं कलेक्टर होंगी।

No comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *