बेटी से छेड़छाड़ से परेशान बाप ने युवक को लगा दिया ठिकाने - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, June 7, 2021

 

बेटी से छेड़छाड़ से परेशान बाप ने युवक को लगा दिया ठिकाने 

39 दिन बाद 15 फीट गड्ढे से बरामद हुआ युवक का लाश 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांम्पा जिलें के अड़भार चौकी क्षेत्र में बेटी से की जा रही छेड़छाड़ से परेशान होकर एक पिता ने युवक की हत्या कर दी थी। बेटी के साथ आरोपी लंबे समय छेड़छाड़ कर रहा था। लड़का का पिता युवक से नाराज था। इस बीच उसे जानकारी लगी कि युवक ने उसकी बेटी के साथ एक बार फिर छेड़छाड़ की है, इसके बाद तो उसने जैसे आपना आपा खो दिया। आरोपी ने युवक की हत्या कर उसके शव को 15 फ़ीट गड्ढे में दफन कर दिया था ।

   वहीं युवक के लापता होने के बाद उसके परिजन युवक को ढ़ूढ़ने का दवाब पुलिस पर बना रहे थे। युवक का पता बताने वाले के लिए 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था । इस बीच पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे।

   39 दिन बाद लापता युवक के बारे में जब जानकारी मिली तो सबके होश उड़ गए। पुलिस की जांच में पता चला है कि बेटी से छेड़छाड़ के बाद युवती के पिता ने आरोपी की हत्या कर उसके शव को दफन कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

   दृश्यम फिल्म में बेटी से छेड़छाड़ फिर हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने की कहानी थी। दरअसल घर के सदस्यों के प्रति पिता का दायित्व होता है। घर की बेटी के साथ जब कोई समस्या होती है तो पिता उससे निपटने की हरसंभव कोशिश करता है। कई बार घर का जिम्मेदार शखस अपना आपा खो देता है, और अपराध कर बैठता है।


'दैनंदिनी' से साभार 

No comments:

Post a Comment