महँगाई और बेरोजगारी को लेकर सड़क पर जंगी प्रदर्शन - संजय गढ़ेवाल अध्यक्ष आंदोलन कमेटी आप बिल्हा विधानसभा। - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, June 5, 2021



महँगाई और बेरोजगारी को लेकर सड़क पर जंगी प्रदर्शन - संजय गढ़ेवाल अध्यक्ष आंदोलन कमेटी आप बिल्हा विधानसभा।

बिल्हा ब्लाक शनिचरी बाजार चौक में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुये आप का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के लिए जनहित की लड़ाई सर्वोपरि

बिल्हा से 'संजय गढ़ेवाल' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


आप प्रभारी बिल्हा विधानसभा के डी.डी.सिंग ने कहा महँगाई से आम जन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। साथ ही साथ बेरोजगारी से त्रस्त जनता के लिए  राज्य की कांग्रेस  सरकार ने अब तक राहत के नाम पर सिर्फ झूठे वादे ही किये है।


बिल्हा आप सह प्रभारी राजेश शर्मा ने  कहा - कि देश की अर्थव्यवस्था पिछले लॉक डाउन के प्रभाव से उबर भी नहीं पाई थी कि दूसरा लॉक डाउन आ गया।महँगाई इस वक्त चरम पर है जीवन के लिए अति आवश्यक चीजों के दामों में 25 से 200प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है।ऊपर से बेरोजगारी ने लोगों की क्रय शक्ति भी छीन ली है। 


 आम आदमी पार्टी ने आज 05जून21 को बिल्हा विधानसभा के साथ पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए महंगाई के विरोध में जंगी प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा बिल्हा के साथ  जिला में  पोस्टर बैनर के साथ जनता के बीच इस आंदोलन को लगातार प्रचारित कर रहे है। 


भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विवादित बयान ने भाजपा की जनता के प्रति आस्था दर्शा दी है कि उन्हें आम जन का कितना ख्याल है यह जग जाहिर हो गया है।  


ब्लाक विधानसभा स्तर पर सड़क पर उतरकर जंगी विरोध प्रदर्शन कर जनता के हक़  की लड़ाई लड़ने का अब आम आदमी पार्टी ने ऐलान कर दिया है।पूरे प्रदेश में वर्चुअल और सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिला।

जनता ने भाजपा और कांग्रेस की नूरा कुश्ती का खेल भी भली भांति समझ लिया है।

विरोध प्रदर्शन मे संजय गढ़ेवाल अध्यक्ष ,बिल्हा विधानसभा आंदोलन कमेटी, राजेश शर्मा ,केजूराम वर्मा, फेकूराम सर्वंष,भागवत साहू तिफरा से उपस्थित रहे।



आम आदमी पार्टी
बिल्हा , बिलासपुर छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment