चुपके से प्रेमी के बर्थडे पार्टी में गई लड़की से 7 लड़कों ने रात भर किया गैंगरेप - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, June 6, 2021

 

चुपके से प्रेमी के बर्थडे पार्टी में गई लड़की से 7 लड़कों ने रात भर किया गैंगरेप 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक 16 वर्षीय युवती का गैंगरेप हुआ है। गैंगरेप की यह घटना उत्तर मुंबईं के मालवणी इलाके की है जहां एक लड़की अपने प्रेमी के बर्थडे पार्टी में चुपके से गई थी। गैंगरेप की यह घटना मंगलवार रात हुई। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद अभी तक घटना के आरोपी 7 लोगों में से 6 गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि पुलिस 7 वें आरोपी की तलाश में जुटी है। सभी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

लड़की चुपके से गई थी बर्थडे पार्टी में

खबर के मुताबिक, मंगलवार को लड़की के प्रेमी का जन्मदिन था। अपने प्रेमी के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए लड़की चुपचाप अपने घर को बाहर से बंद करके चली गई ताकि उसके परिजन उसे रोक न सकें और किसी को पता भी ना चल सके। अगले दिन लड़की ने अपने पेट में दर्द की शिकायत की और अपने परिवार को सामूहिक बलात्कार के बारे में बताया।

इसके बाद पुलिस थाने तक मामला पहुंचा जहां लड़की ने अपनी शिकायत में सात लोगों के नाम दर्ज कराए, जिनमें से छह को शुक्रवार रात तक गिरफ्तार कर लिया गया था। मालवणी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सभी सात आरोपियों पर बलात्कार, आपराधिक धमकी, रंगदारी समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।


'साभार' 

No comments:

Post a Comment