काले अंगूर के ये 7 फायदे आप नहीं जानते होंगे - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, June 11, 2021

 'आज का सेहत' 

काले अंगूर के ये 7 फायदे आप नहीं जानते होंगे 

लेखक - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





अन्य अंगूरों के तुलना से काले अंगूर सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। अंगूर का डार्क रंग ही उसका फायदे का प्रतीक होता है। आइए जानते हैं 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में काले अंगूर के 7 जबरदस्त फायदे के बारे में... 


गर्मी के मौसम का ठंडक भरा एक स्वादिष्ट फल है अंगूर। इन दिनों में हरे अंगूर के अलावा काले अंगूर भी खूब पसंद किए जाते हैं। हल्के लाल और गहरे काले रंग के अंगूर स्वाद में तो मीठे हैं ही, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। अगर आप नहीं जानते, तो जरूर जानिए काले अंगूर के यह 7 लाभ - 


1. दिमागी शक्ति बढ़ाएं - 

काले अंगूर से दिमागी शक्ति बढ़ती है, याददाश्त दुरूस्त करने में सहायक है। काले अंगूर अल्जाइमर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद रेसवेराट्रोल नामक तत्व अल्जाइमर से लड़ने में बेहद प्रभावकार है, साथ ही यह न्यूरो डि-जनरेटिव डिसीज में भी काफी फायदेमंद होता है।


2. हृदय रोग के लिए - 

इसमें फ्लेवेनॉइड्स के अलावा ऐसे कई तत्व मौजूद हैं जो हृदय रोगों से लड़ने में मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमना और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से लड़ने में सक्रिय भूमिका निभाता है। रक्त में बेड कोलेस्ट्राल एलडीएल का स्तर को कम कर हृदयाघात से रक्षा करते हैं। 


3. ओवेसिटी - 

अगर आप वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं, तो काले अंगूर का सेवन आपकी यह समस्या हल कर सकता है। यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकता है और चर्बी को गलाकर मोटापे के अलावा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है।


4. यूरिक एसिड में - 

शरीर में यूरि‍क एसिड का स्तर अधि‍क होने पर काले अंगूर का सेवन फायदेमंद होगा। यह शरीर में यूरिक एसिड के बढ़े हुए स्तर को कम करता है जिससे किडनी पर भार नहीं बढ़ता और किडनी भी स्वस्थ रहती है। रक्त में यूरिक एसिड के मात्रा बढ़ने से अत्याधिक थकावट तथा शरीर में दर्द की समस्याएं होती हैं जो काले अंगूर से लाभ मिलेगा। 


5. कैंसर - 

कैंसर से बचाव के लिए काले अंगूर फायदेमंद है। खास तौर से  त्वचा के कैंसर से बचने के लिए इसका सेवन बेहद प्रभावी तरीका है। काले अंगूर कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकती है।


6. रक्ताल्पता -

खुन की कमी वाले रोगियों के लिए काले अंगूर लाभकारी होता है। काले अंगूर में आयरन के मात्रा होने के कारण रक्ताल्पता में लाभकारी सिद्ध हुआ है। हाथ-पैर झुनझुनाना अथवा चक्कर जैसे समस्याओं को रोकता है।


7. रोग प्रतिरोधक -

काले अंगूर में विटामिन सी के उपस्थिति के कारण शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम को सक्षम रखतें है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर निरोगी बनाते हैं, इससे त्वचा संबंधित रोग भी लूप्त हो जाते हैं।

No comments:

Post a Comment