24 जून : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, June 24, 2021

 जय परशुरामजीः

24 जून का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 

24जून 2021 गुरुवार,ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078,  पूर्णिमा तिथि 12:09 AM तक उपरांत प्रतिपदा,| नक्षत्र ज्येष्ठा 09:11 AM तक उपरांत मूल, शुभ योग 06:06 AM तक, उसके बाद शुक्ल योग 02:16 AM तक, उसके बाद ब्रह्म योग।राहुकाल 02:10 PM से 03:50 PM तक है । 09:11 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

आज का राशिफलः

मेष 

आज आपका दिन उलझन में बीतेगा। रिश्तेदारों से मतभेद उभरने के कारण आप चिंतित रहेंगे।  ऑफिस में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । आपकी सेहत सामान्य रहेगी । परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत होगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। छात्रों पढ़ाई को लेकर काफी मेहनत करनी होगी। आज अपनी सभी जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाएंगे।  आज आपमें नकारात्मकता हावी हो सकती है। ईश्वर की आराधना करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी । 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नया काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें। समय के अनुकूल होने का इंतजार करें। लाइफ पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है ।  नकारात्मक विचार आने के कारण आपका गलत कार्यों की तरफ मन भटकेगा। आप में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। कारोबार में प्रगति होगी। लेनदेन सावधान से करें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। युवा कुसंगति से दूर रहें। आपके ज्यादातर कार्य अधूरे रह सकते है। यात्रा को टालें। कार्यस्थल पर कामयाबीी मिलेगी। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। 

राशि स्वामी शुक्र

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

आज आपका दिन सुखद रहेगा। विरोधियों पर आप हावी हो सकते हैं। तनाव दूर होगा। आपको सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। युवाओं को कुछ दिक्कत हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दिनभर व्यस्त रहेंगे। धन की स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। सत्संग से लाभ होगा। किसी मित्र से मुलाकात के दौरान कुछ मतभेद उभर सकते हैं। खानपान को लेकर लापरवाही न करें।  

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

आज आपके लिए कामयाबी वाला दिन साबित हो सकता है। आने वाली दिक्कतों  से न घबराएं। दफ्तर में  जानकारी मिलेगी। तबादला हो सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। वाहन या मकान खरीद सकते हैं।बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकते है। पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। शासकीय कार्य पूरे होंगे। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। योजनाओं के लिए आज का दिन शुभ है। आय के नए स्रोत मिलेंगे। कुसंगति से दूर रहें।  

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

 सिंह 

आज आप काफी खुश रहेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। नए काम से लाभ होगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे।कारोबार की स्थिति ठीक होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। खुशखबरी मिलेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। आज किसी लेनदेन से बचना होगा। जोखिम न लें। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। सेहत ठीक रहेगी।  

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अपरिचित लोगों की वजह से कुछ नुकसान हो सकता है। किसी से विवाद होने की आशंका  है। नकारात्मक सोच बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हो सकते हैं। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। जीवन साथी का सहयोग रहेगा। जोखिम न लें। आपके परिवार के किसी सदस्य  से मतभेद हो सकते हैं। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

 तुला 

आज आप  बेहद खुश रहेंगे। आप आज अपनी जिम्मेदारी आसानी से पूरी कर पाएंगे। आपको कामयाबी मिलेगी।  आज के दिन आपका मन सकारात्मक विचारों से भरा रहेगा। जिम्मेदारी पूरी करने में आलस्य न करें। तनाव से अपना बचाव रखें। परिवार के साथ किसी जगह घूमने के लिए जा सकते हैं। आज किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा।दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। अपनी पत्नी को उपहार देंगे। नया काम शुरू कर सकेंगे। तनाव दूर होगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक

आज अज्ञात भय से प्रभावित हो सकते हैं। प्रभु की आराधना करें।  अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको विरोधियों से थोड़ा सचेत रहना होगा। आपको निवेश में नुकसान पहुंच सकता है। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है, जिसकी सलाह से आपको नई दिशा मिलेगी। किसी के साथ तनाव हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। दिन मिला जुला रहेगा। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्गों को सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

आज आपको सफलता मिलेगी। वित्तीय स्थिति को सुधारने के प्रयास सफल रहेंगे। इलाज में खर्च हो सकता है।  इस समय में आपके तथा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। उधार की रकम वापस मिलेगी। किसी जगह की यात्रा हो सकती है। जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिलेगी। दफ्तर में किसी से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको कामयाबी मिल सकती है। जीवनसाथी की सलाह मानें।  

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

 मकर 

आज का दिन सुखद रहेगा। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज देते समय सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।  रिश्तेदारों से मुलाकात होने की संभावना है। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है। आज के दिन आपके परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। किसी से विवाद न करें।  तनाव दूर हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रभु की आराधना से शुभ फल की प्राप्ति होगी। उधार की रकम वापस मिलेगी। विरोधी शांत रहेंगे। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

 कुंभ 

आज का दिन शानदार रहेगा। आज के दिन आपको किस्मत का साथ मिलेगा। बुजुर्गों को सेहत को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी खबर  मिलेगी। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। कुसंगति से दूर रहें। आज आपका परिवार के साथ समय व्यतीत होने से मन प्रसन्न रहेगा । रिश्ता तय हो सकता है। आज यात्रा को टालें।  खानपान का ध्यान रखें। जोखिम से जुड़े कार्य कर सकते हैं। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

 मीन 

आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज के दिन मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभा करने में किसी से मदद मिलेगी। पुराने मित्रों से काफी दिनों  के बाद मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आज पढ़ाई के क्षेत्र में कमी का सामना करना पड़ सकता है । बुजुर्गों की दिक्कत दूर होगी। सेहत ठीक रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी।  शासकीय कार्य को पूरा करने को लेकर परेशानी का सामना कर सकते हैं। तनाव दूर होगा। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.
9098571220 /9977701806

No comments:

Post a Comment