जय परशुरामजीः
20 जून का राशिफल एवं आज का पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
20जून2021ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि,दिन रविवार, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, दशमी तिथि 04:21 PM तक उपरांत एकादशी ,नक्षत्र चित्रा 06:49 PM तक उपरांत स्वाति,परिघ योग 08:59 PM तक, उसके बाद शिव योग,करण गर 04:21 PM तक। राहुकिल05:30 PM से 07:11 PM तक है ।07:42 AM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
आज का राशिफलः
मेष
आज का दिन शानदार रहेगा । परिवारिक सुख प्राप्त होगा। आज के दिन आप की योजनाएं सफल होंगी। आज आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। आज किसी को उधार देने से बचें दें, रकम वापसी की संभावना कम है। युवाओं को कैरियर से जुड़ी सफलता प्राप्त होगी । आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं योजनाओं के लिए आज का दिन शुभ है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कारोबार में लाभ होगा।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा पूर्व
वृषभ
आज परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती हैं । छात्रों का पढ़ने में ध्यान नहीं लग पाएगा । आज के दिन आपका रिश्तेदारों के साथ समय व्यतीत करना शुभ फल देगा । किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपका दृष्टिकोण परिवर्तित होगा। जो लोग शादी करने की सोच रहे हैं , वे फिलहाल इसे टालने का प्रयास करें । आप आज किसी को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं । आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अच्छी खबर आपको सुनने को मिलेगी। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। जोखिम न लें।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा दक्षिण, पश्चिम
मिथुन
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। ईश्वर की आराधना करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी । आपको ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है । आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपको अपने खानपान पर नियंत्रण करना होगा। पास की जगह की यात्रा कर सकते हैं। कामकाजी लोगों को नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। पैतृक मामले सुलझ सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
दिशा पश्चिम
कर्क
आज जीवनसाथी की सेहत खराब होने से चिंतित हो सकते हैं। नकारात्मक विचार आने के कारण आपका गलत कार्यों की तरफ मन भटकेगा। हालांकि आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी प्रकार की दिक्कत से न घबराएं। शांत बने रहने का प्रयास करें। रिश्तेदारों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आज के दिन पढ़ाई के क्षेत्र में कमी का सामना करना पड़ सकता है । आज मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
दिशा पूर्व, दक्षिण
सिंह
आज के दिन मित्रों से आपको हर तरह की सहायता प्राप्त होगी । नकारात्मक विचार न लाएं। से भरा रहेगा। आलस्य ज्यादा रहेगा।क्रोध से अपना बचाव रखें। अपने परिवार के साथ किसी जगह घूमने के लिए जाएं। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार क्षेत्र से संबंधित परेशानियां पैदा हो सकती हैं ।अनजान लोगोंसे लेनदेन न करें। किसी कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं।कुसंगति से बचें। बाहरी खानपान को टालें। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम वाले कार्य करते समय सतर्क रहें।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
दिशा पूर्व
कन्या
आपका किसी के साथ तनाव हो सकता है। अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आप भी किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपकाे कभी पसंद नहीं रहा हो। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। मित्रों के साथ पास के शहर जा सकते हैं। सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आप शांत रहें । जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। युवाओं को कैरियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। तनाव दूर होगा। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। दिनचर्या में परिवर्तन होगा।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
दिशा दक्षिण
तुला
आपको धन लाभ होगा। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। प्रोफेशनल्स के लिए कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। पुरानी समस्याओं का हल मिलेगा । भाग्य का साथ मिलेगा। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज एक नया अवसर आपको मिल सकता है। लाइफ पार्टनर की वजह से आपका काम आसान होगा। रिश्तेदारों के साथ मुलाकात कर पाएंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। उधार की रकम चुका सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा पश्चिम
वृश्चिक
व्यवसाय में फायदा होगा। बिना सलाह के जरूरी फैसले न लें। शिक्षा को लेकर नई जानकारी मिलेगी। जिस योजना पर आप लम्बे समय से कार्य कर रहे थे , आप उन्हें सार्वजनिक कर सकते है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। अपनी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठायें । किस्मत आपका साथ देगा। रूके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आज बहुत अच्छे मूड में रहेंगे। आपकी खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे ǀ
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा उत्तर, पूर्व
धनु
पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। आपमें बाधाओं और चुनौतियों से मुकाबला करने की पर्याप्त क्षमता है। इसके चलते आप अपनी परेशानियों को दूर कर लेंगे। बेकार कार्यों में समय खराब न करें। तनाव महसूस कर सकते हैं। किसी सज्जन पुरूष से मिलने के बाद आपका अध्यात्म की तरफ झुकाव होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर आज कोई लापरवाही न करें। ज्यादा खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें। मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा पूर्व
मकर
आपके खर्च बढेंगे। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। पार्टनर से सामंजस्य रखें। रिश्तों में मजबूती आएगी। यात्रा को टालें। आपके कोई करीबी बीमार पड़ सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास करें। बाहरी खानपान से दूर रहें।आमदनी बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा दक्षिण
कुंभ
आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कारोबार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। धन सम्पत्ति में इजाफा होगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी से राहत महसूस करेंगे। आज आप अपना काम या लंबित योजनाओं को पूरा कर लेंगे। कुछ नए निर्णय लेंगे जो आपके काम आएंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। कुसंगति से दूर रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। पास की जगह घूमने के लिए जा सकते हैं। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा पश्चिम
राशि धातु चांदी, सोना
मीन
अपने नए काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। आर्थिक तंगी से बचने अपने निर्धारित बजट से ज्यादा खर्च न करें। किसी को अपने उदार स्वभाव का फायदा न उठानें दे। जोखिम वाले कार्य करते समय सावधान रहें। किसी से विवाद होने की आशंका है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान जरूर दें। अचानक आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लेनदेन करते समय पूरी जानकारी हासिल करें। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा उत्तर
No comments:
Post a Comment