बिल्हा प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय गुप्ता का असमय निधन... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, May 11, 2021

 शोक संदेश

बिल्हा प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय गुप्ता का असमय निधन 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिल्हा। बिल्हा के पहला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया 'अभी तक' न्यूज चैनल में कार्यरत नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति रिपोर्टर /पत्रकार संजय गुप्ता का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे और बिलासपुर के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। 

इनके परिवार में 5 भाई एवं दो बहनों में से सबसे छोटा संजय गुप्ता था। इनके 3 भाईयों का पहले ही निधन हो चुकी हैं तथा एक भाई अस्वस्थ लकवा पीड़ित हैं जो उपचारार्थ में है। संजय अविवाहित था तथा घर का पुरा जिम्मेदारी संभालता था। वर्तमान इनके परिवार में एक भाई दो भाभी और 4 छोटे-छोटे भतीजे है। 

वर्तमान में संजय गुप्ता बिल्हा प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं लोकस्वर न्यूज़ के बिल्हा क्षेत्र के रिपोर्टर( हाई कोर्ट बीट) था। संजय गुप्ता का आज सुबह 6.20 बजे निधन हो गया। उन्हें शनिवार को श्री राम केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इनके निधन पर क्षेत्रों के नगरवासी एवं पत्रकार जगत में तथा 'हमसफर मित्र न्यूज' के टीम में शोकाकुल का माहौल बना हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके मृत आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें... 

🙏💐विनम्र श्रद्धांजलि 💐🙏





मनितोष सरकार, बिल्हा, (संपादक -' हमसफर मित्र न्यूज')

No comments:

Post a Comment