अभाविप ने सेवा के रूप में किया फलों का वितरण - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, May 21, 2021

 


अभाविप ने सेवा के रूप में किया फलो का वितरण

'राघवेन्द्र सिंह ठाकुर' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बलौदाबाजार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलौदा बाजार के कार्यकर्ताओं ने इस विकट समय को ध्यान में रखते हुए निरंतर सेवा कार्य कर रहे हैं। बुधवार को सेवा कार्य के माध्यम से कोविड से पीड़ितो के लिए, निरंतर सेवा कार्य में लगे पुलिस स्टाफ के लिए और वृद्धा आश्रम में फल वितरण कर वृद्ध जनो का स्वास्थ की जानकारी लिया।

        और नगर मंत्री नीलकंठ साहू ने स्वास्थ कर्मचारियों से आग्रह किया कि वह कोविड मरीजों का ठीक से ख्याल रखें अच्छे से इलाज करें और पुलिस कर्मचारियों का  भी आभार व्यक्त किया । विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बतायाकि वे आम लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

       इस दौरान नगर विस्तार लोकेंद्र कुर्रे, नगर सह मंत्री रुस्तम मानिकपुरी, अर्पित तिवारी , उदित भारद्वाज, गोपाल यादव, आशीष लहरी उपस्थिति रहे। 

No comments:

Post a Comment