भाजपा युवा मोर्चा सदस्य गौरीशंकर कश्यप का आज आकष्मिक निधन - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, May 27, 2021

 

भाजपा युवा मोर्चा सदस्य गौरीशंकर कश्यप का आज आकष्मिक निधन

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिल्हा, 27 मई गुरुवार। बिल्हा क्षेत्र के भाजपा युवा मोर्चा ज़िला विशेष आमंत्रित सदस्य श्री गौरीशंकर कश्यप का आज सुबह आकष्मिक निधन हो गया है। वे भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रहे। 'हमसफर मित्र न्यूज' से भी विशेष लगाव था तथा रिपोर्टिंग भी किया करता था। इनके निधन पर क्षेत्रों में शोकाकुल का माहौल बना हुआ है तथा भाजपा के लिए एक हुनहार युवा नेता का खोना एक अपूर्णीय क्षति हुई है। 26 वर्ष की अल्पायु में इनकी निधन पर परिवार के लिए भी एक अपूर्णीय क्षति हैं।

इनका जन्म 15 जून 1995 को बिल्हा क्षेत्र के ग्राम भटगांव में हुआ था। इनका स्वभाव नम्रता के चलते सभी पार्टियों के लोगों के तथा आसपास क्षेत्रों में भी काफी यश प्राप्त किया है तथा भारतीय जनता पार्टी से नाता जुड़ने के कारण काफी लोकप्रियता हासिल किया है। आज इनके निधन से सारे क्षेत्र वासियों में शोक का लहर बने हुए हैं।

'हमसफर मित्र न्यूज' की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाती हैं और भगवान से प्रार्थना की जाती है कि श्री कश्यप के आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें...

💐💐💐💐💐



मनितोष सरकार, बिल्हा,( संपादक -' हमसफर मित्र न्यूज') 

No comments:

Post a Comment