9 मई : जानिए आज के राशिफल में क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, May 9, 2021

 जय परशुरामजीः

9 मई का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 

09/05/2021रविवार आज वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इस तिथि को मासिक शिवरात्रि भी कहा जाता है. इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि पर की जाने वाली पूजा का विशेष पुण्य प्राप्त होता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं. मासिक शिवरात्रि के मौके पर दो विशेष योग का निर्माण हो रहा है. प्रीति और आयुष्मान योग बन रहा है. आयुष्मान और प्रीति योग।

मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव के साथ माता पार्वती के अलावा संपूर्ण शिव परिवार की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है. इस दिन कुंवारी कन्या व्रत रखकर मनचाहे वर की प्रार्थना करती हैं. वहीं जिन लोगों की कुंडली में राहु, शनि और मंगल ग्रह अशुभ हैं, वे इस दिन विधि पूर्वक पूजा करते हैं तो उन्हें लाभ प्राप्त होता है.

बेलपत्र भगवान शिव को चढ़ाएं

मासिक शिवरात्रि पर प्रात: काल स्नान करने के बाद भगवान शिव को जल अर्पित करें और बेलपत्र चढ़ाएं।

 बैशाख कृष्ण पक्ष, त्रयोदशीतिथि, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078,त्रयोदशी तिथि 07:30 PM तक उपरांत चतुर्दशी, नक्षत्र रेवती 05:29 PM तक उपरांत अश्विनी,प्रीति योग 08:43 PM तक, उसके बाद आयुष्मान योग।

राहुकाल 05:16 PM से 06:54 PM तक है।

 आज का राशिफलः

मेष

आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। व्यवसाय की  परिस्थितियां आपके साथ में रहेंगी। छात्रों के  लिए दिन अच्छा है। वाहन से जुड़े कार्य में निवेश कर सकते हैं।  आप मित्रों के साथ समय सकते हैं। सामाजिक स्थिति आपके पक्ष में है। युवाओं को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी बेहद खुश रहेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। काराेबारियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।  कर्ज की रकम वापस मिलने से आपकी समस्या दूर होगी। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। अपने कैरियर आगे को बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान बन सकता है। परिवार में लोगों के बीच मतभेद कम होंगे। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

आज का दिन बेहतर हैं। हर काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है। आज का दिन अच्छा रहेगा। उधार दी गई रकम आज वापस मिलेगी। आज आप कोई नया सामान खरीद सकते हैं।  विवाहित लोगों को आज यात्रा करना पड़ सकता है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। कारोबार में प्रगति होगी। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

दंपत्तियों के बीच प्रेम बढ़ेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है।  आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश का फायदा मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा मिलेगी। शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह

आर्थिक स्थिति काफी सुधरेगी। परिवार के लोग आपके काम को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। विद्यार्थियों को आज ज्यादा पढ़ाई करनी होगी।आज किसी काम में निवेश का प्लान बनाने के लिए बेहतर समय है। आपके सभी काम पूरे होंगे। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। जो भविष्य के लिए काफी लाभदायक होगी। कामकाजी लोगों को नए मौके मिलेंगे। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या

मित्रों से मतभेद दूर होंगे। पुरानी दिक्कतें दूर होंगी। अपनी योग्यता का सही इस्तेमाल करें।  आज का दिन नया अवसर लेकर आया है। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। भविष्य की चिंतित न हों। सत्संग में मन लगेगा। घरेलू मामले समय के साथ सुलझ जाएंगे। किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। पारिवारिक आयोजन होंगे।

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

भविष्य के लिए बचत की योजना बनाएं। युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। रिश्तेदारों के यहां से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कुंवारों का रिश्ता तय होगा। कुसंगति से बचें। विरोधियों से आज आपको दूरी रखनी होगी। वे नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

राशि स्वामी शुक्र

 रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक

सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर ही नया काम शुरू करें। लाइफ पार्टनर को आज बाहर घुमानें लेकर जाएं। आज कई लोग आपसे प्रभावित होंगे।आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।छात्र पढ़ाई की ओर ध्यान दें।  आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। पुराने मित्रों से आज मुलाकात  हो सकती है। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।  

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु

आज किसी जरूरी यात्रा पर जा सकते हैं। छात्र आज सफल रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी से मतभेद उभर सकते हैं। आय में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आपके सभी काम पूरे होंगे। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

किसी रिश्तेदार के साथ विवाद हो सकता है। विरोधियों से सचेत रहें। काराेबारियों को धन लाभ होगा। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आप परेशान रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई चिंता का कारण बन सकती हैं। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। नौकरी में उन्नति और तरक्की के योग हैं। काराेबार से जुड़े कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ

आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज आप किसी नई योजना में निवेश कर सकते हैं। जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक होगा। आर्थिक बाधा दूर होने के संकेत हैं। कारोबार से जुड़े लोग बहुत लाभ कमा सकते हैं। आपकाी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे। आज आप अपने परिवार के लिए समय निकालें। पूर्व में की गई कड़ी मेहनत का फल आज मिल सकता है। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। आज आप किसी काम को लेकर शीघ्रता न करें। प्रगति के रास्ते खुलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। नए कार्य को शुरू करने से पहले परिजनों से सलाह-मशविरा जरूर करें। आज आसपास के किसी मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। दिन अच्छा बीतेगा।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806.

No comments:

Post a Comment