8 मई : जानिए आज के राशिफल में आपका भविष्य... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, May 8, 2021

 जय परशुरामजीः

8 मई का राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 

 8 मई 2021 ,शनिवार विक्रम संवत - 2078, आनन्द शक सम्वत, बैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि दिन है. बैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी प्रदोष व्रत नक्षत्र: उत्तरभाद्रपदा ,राहुकाल: 9:08 AM – 10:45 AM

 आज का राशिफलः

 मेष

आप आज बेहद प्रसन्न रहेंगे।  शिक्षा से जुड़े कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। धार्मिक आयोजन करने का सोच सकते हैं। अपने कौशल के कारण आपकी सराहना होगी। सही योजना के अंतर्गत आप अपने करियर में बदलाव लायेंगे । व्यवसायियों को फायदा होगा। जोखिम न लें। नई जानकारी मिलेगी। रिश्तेदारों के यहां से शुभ सूचना मिल सकती है। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

आज किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। घर परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। किसी अनजान से ज्यादा बात न करें। छात्रों के लिए दिन सामान्य  रहेगा। आपको यात्रा का अवसर मिलेगा। काम में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। अपने मित्रों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

आपका दिन अच्छा गुजरेगा। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मिठास रहेगी। कैरियर में को लेकर किए गए प्रयास सकारात्मक फल देंगे। निवेश कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। खानपान का ध्यान रखें। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। यात्रा करने से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। जोखिम न लें। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

आपका दिन शानदार रहेगा। लंबित काम पूरे होंगे। आपके मित्रों से आपको नई बात पता चलेगी।  आपको दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसे पूरा करने दिनभर भागदौड़ करना पड़ सकता है। अपनी निजी बात किसी से शेयर न करें। आपको कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करें। युवाओं को लाभ होगा।

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह

आपका दिन ठीक रहेगा। किसी काम को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आज आप अपने काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। प्रेमी एक दुसरे के भावनाओं काे समझने की कोशिश करेंगे। परिजनों से संबंध मधुर रहेंगे।

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या

आपका दिन सामान्य रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। ज्यादा जोखिम न लें। कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो  बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सभी आपसे खुश रहेंगे।  सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। सेहत का ध्यान रखें। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। समाज में आपका सम्मान, रूतबा बढ़ेगा। मित्रों के सहयोग से आपके सभी कार्य पूरे होंगे। अदालती मामले सुलझने का इंतजार अब पूरा होने वाला है। पूरे दिन आप खुद को सकारात्मक रहेंगे। परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। धन लाभ होगा। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

 वृश्चिक

आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपको प्रायः कामों में सफलता मिलेगी। सामाजिक स्तर पर सम्मान में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। सेहत को सुधारने योग-व्यायाम को अपना सकते हैं। किसी कार्य में निवेश कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिजनों की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर,पूर्व,

धनु

आपका दिन ठीक रहेगा। किसी काम के पूरा नहीं होने पर चिंतित हो सकते हैं। अनजान लोगों से बात करते समय सतर्क रहें। कहीं घूमने जा सकते हैं।  सेहत ठीक रहेगी। जीवन साथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जोखिम न लें। खानपान का ध्यान रखें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

मित्रों से मुलाकात होगी। आज आप परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लेनदेन को लेकर सावधान रहें। अपनी निजी बात किसी से न करें। शत्रु आज शांत रहेंगे। कारोबारियोें के लिए दिन अच्छा है।  प्रेमी युगल खुश रहेंगे। ससुराल पक्ष की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना होगा। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ

आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। आपके कार्यों से सभी खुश रहेंगे। किसी योजना में निवेश का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक रूप से आज आपको लाभ होने वाला है। इस विद्यार्थियों को आज पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लाइफ पार्टनर से नई जानकारी मिलेगी। जोखिम न लें। सामाजिक स्तर पर आपकी सराहना होगी। रिश्तेदारों से सार्थक चर्चा कर सकते है।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आपको कोई बड़ा लाभ होगा। दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आपको नई जवाबदारी मिलेगी। कैरियर को लेकर चिंता दूर होगी। नये लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। दंपत्ति घूमने जा सकते हैं। कार्यस्थल पर चुनौती मिलेगी।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


 पं. गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment