400 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बनाया ये शख्स, जेब में हमेशा रखता था सिंदूर - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, May 31, 2021



 400 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बनाया ये शख्स, जेब में हमेशा रखता था सिंदूर 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


कोलकाता। कोलकाता की पुलिस ने महानगर से सटे राजारहाट के एक होटल से एक शातिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उसके 400 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध थे। उसका एकमात्र मकसद पीड़ित महिलाओं से पैसा ऐंठना था। आरोपित का नाम राकेश रायचौधरी है तथा उसकी उम्र 34 वर्ष के आसपास है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपित राकेश ने भूटान से कोलकाता तक अपना जाल फैला रखा था। वह मुख्य रूप से विवाहित तथा तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था तथा उनसे पैसे ऐंठता था। काम निकल जाने के बाद संपर्क तोड़ लेता था। पुलिस ने जब उसका मोबाइल डिटेल खंगाला तो पता चला कि इस तरह से उसने 400 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। उसने अनगिनत महिलाओं के साथ विवाह भी रचाया है। इसके लिए वह बाकायदा अपने पॉकेट में हमेशा सिंदूर भी मौजूद रखता था। इसका खुलासा कुछ पीड़ित महिलाओं की शिकायतों से हुआ है। पुलिस के मुताबिक, कोलकाता तथा उसके आसपास के जिलों में कई जगहों में उसके खिलाफ शिकायतें दर्ज हुई थीं। उसने कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी की रिश्तेदार को भी अपने झांसे में लिया था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।


ऐसे महिलाओं को अपने झांसे में लेता था


पुलिस का कहना है कि गोरा-चिट्टा तथा ऊंची कद काठी का राकेश अपने सुडौल व्यक्तित्व तथा चिकनी-चुपड़ी बातों से महिलाओं को अपने झांसे में ले लेता था तथा सब्जबाग दिखाकर उनसे संबंध बना लेता था। इसके बाद वह पैसे ऐंठने का काम करता था। पुलिस का कहना है कि वह बड़े-बड़े होटलों में महिलाओं के साथ रहता था तथा ऐशो आराम की जिंदगी बिताता था। वैसे वह उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया में रहता था तथा फिलहाल उसने हुगली के सिंगुर में टूरिज्म का व्यवसाय खोला था। वहां भी उसने एक महिला को अपने व्यवसाय में मालिकाना देने का प्रलोभन देकर उससे विवाह रचाया था। दरअसल, उसके पिता का टूरिज्म का व्यवसाय है। उसने इसका भरपूर फायदा उठाते हुए अनगिनत महिलाओं को अपना शिकार बनाया। उसके माता-पिता सिलीगुड़ी के बागडोगरा में रहते हैं।

 
महिला तस्करी से भी जुड़ने का अनुमान


पुलिस के मुताबिक, हाल में पंजाब की एक महिला के साथ भूटान में काफी समय बिताने के बाद वह राजारहाट के एक लग्जरी होटल में एक अन्य महिला के साथ रह रहा था। एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गत दिनों उसे होटल से गिरफ्तार किया गया। राज्य के टीटागढ़, नारायणपुर, सिंगुर आदि कई जगहों पर उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस का उसके महिला तस्करी से जुड़े रहने का भी अनुमान है। फिलहाल, आरोपित जेल कस्टडी में है।

No comments:

Post a Comment