4 मई : जानिए आज के राशिफल में आपका भविष्य... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, May 4, 2021

 जय परशुरामजीः

4 मई का राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


04/05/2021मंगलवार, विक्रम संवतः- 2078, सूर्यउत्तरायण,ग्रीष्म ऋतु , वैशाख माह,कृष्ण पक्ष,अष्टमी तिथि 01:12:17 तक तदोपरान्त नवमी तिथि नक्षत्रः- श्रवण 08:24:00 तक तदोपरान्त घनिष्ठानक्षत्र स्वामीः- श्रवण नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल है, शुक्ल योग।

राहुकालः- राहु काल 03:38:00 से 05:17:00 तक।

 आज का राशिफलः

 मेष

आज आपका दिन शानदार रहेगा। दफ्तर का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। घर वालों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आपको काफी अच्छा समय गुजारने के लिए मिल सकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

बेवजह के विवाद का हिस्सा न बनें। आपके व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। आज किस्मत आपके साथ है। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं। आपके जीवन में उन्नति होगी। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी हो सकती है। छात्रों को परीक्षा के आशाजनक परिणाम मिलेंगे। बिना जरूरी काम के यात्रा न करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

कारोबारियों को धन लाभ होगा। विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बना सकते हैं। परिवार में लोगों के बीच सामंजस्य रहेगा। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे।  आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छात्र अधिक पढ़ाई करें। कैरियर से जुड़ी नई दिशा मिल सकती है। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। फील्ड में काम करने वाले लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे।  आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोग किसी काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं।  आप सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करेंगे। अपने परिवार के लोगों के साथ समय बिताएं। आर्थिक लाभ होगा। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह

आज किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी बात को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपके और जीवनसाथी के रिश्तों के बीच मिठास आएगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। कई प्रकार की  पारिवारिक जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरा करने में आप थकान महसूस करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या

आपकी सलाह से कई लोगों को काफी लाभ होगा। दिनचर्या में बदलाव लाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जानकारी मिल सकती है। घर-परिवार में शांति रहेगी। जीवनसाथी से पूछ कर कार्य करें। दंपत्तियों के बीच के रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायक रहेगा। रूके हुए  काम पूरे हो सकते हैं। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

आज  नया काम शुरू करने के लिए  अच्छा दिन है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। भाग्योदय होगा। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। गैरजरूरी कामों में खर्च अधिक होगा। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

 वृश्चिक

आज का दिन सामान्य रहेगा। परिजनों से जरूरी काम पर विचार विमर्श होगा। आपकी राय दूसरों के लिए शानदार साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सुधरेंगे होंगे। कुंवारों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी। नया काम मिलने की संभावना है। जीवन साथी के साथ घूमने जाएं। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु

नई योजनाओं की जानकारी होगी।  आपको अपने मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिलेगी। कुछ खुशखबरी मिल सकती है। ज्यादा तनाव न लें, तबियत बिगड़ सकती है। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज का दिन आनंददायक रहेगा। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

आज आपकी पुरानी समस्या दूर होने की उम्मीद है। सेहत से जुड़ी समस्याओं का हल मिलेगा। व्यवसाय के विस्तार के बारे में गंभीरता से विचार करें। कानूनी मामले आगे बढ़ सकते हैं। नए व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिलेगा। आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। जीवनसाथी को आज कोई उपहार दे सकते हैं। जोखिम न लें। 

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ

सेहत में सुधार आएगा। आज निवेश के लिए अच्छा समय नहीं है। आज आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। विरोधियों से आज सावधान रहें। कहीं बाहर के खानपान से बचें। शरीर के दर्द की समस्या उठ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा करें। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

दंपत्तियों आज का दिन रोमांटिक है। काम को लेकर बेहद तनाव हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें। खानपान को नियमित रखें। आपके दिनचर्या में परिवर्तन हो सकता है। आध्यात्मिक बदलाव के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी काम को लेकर यात्रा हो सकती है। बिना किसी के सलाह के बड़ा निर्णय न लें। अनजान लोगों से सतर्क रहें।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पँडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment