ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि मनाई - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, May 21, 2021

 


नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने।राजीव गांधी जी की 30 वी पुण्यतिथि मनाई, 

नवागढ़ से दुजेय साहू की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




नवागढ़ : 21 मई शुक्रवार। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 30 वी पुण्यतिथि नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा ब्लॉक मुख्यालय नवागढ़ राजीव गांधी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के प्रारंभ में संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे के द्वारा राजीव गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया,ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर साहू द्वारा पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई,कार्यक्रम में उपस्थित विधायक बंजारे ने राजीव जी को देश के आधुनिक युग का प्रणेता कहा,कम्प्यूटर युग की शुरुवात देश में स्व.राजीव गांधी जी के समय के कांग्रेस सरकार की देन है । उन्होंने उपस्थित कार्यकर्त्ताओ सहित किसानो को बताया की आज सदभावना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा प्रदेश के किसानो को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान के बोनस का प्रथम किश्त ऑनलाइन सभी के खातो में ट्रांसफर किया,इसके लिए नवागढ़ विधानसभा के समस्त जनता की तरफ से मुख्यमंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने आज इस वैश्विक महामारी के चलते आर्थिक रूप से परेशान किसानो को राशि प्रदान कर राहत प्रदान किया ये राशि का किसान सही उपयोग खाद बीज खरीदी के साथ ही शादी ब्याह के अपनी जरूरत में कर सकते है।

उपस्थित कार्यकर्त्ताओ ने पुण्यतिथि के अवसर पर स्व राजीव गांधी जी द्वारा आधुनिक भारत के विकास में किये गए योगदान को याद किया।

 पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव  विजय बघेल,जिला कांग्रेस महामंत्री शक्तिधर दिवान,जिला पदाधिकारी रूपप्रकाश यादव,नैना कुर्रे,गुरुभेज गुम्बर,धरमवीर खुराना,राजू जायसवाल के आलावा विधायक प्रतिनिधि मोंटू तिवारी,नगर पंचायत उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव,एल्डरमैन अमित जैन,वीरेंद्र जायसवाल,पार्षदद्वय हेमंत सोनकर,रतन दिवाकर,जनपद सदस्य राजेन्द्र पाटले,मोहन मल्होत्रा,रितेश तिवारी,इलियास खान,खेमन टंडन,शिवम नामदेव,संतोष बंजारे सहित  कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित हुआ । 

 उक्त जानकारी नगर पंचायत नवागढ़ एल्डरमैन अमित जैन ने दिया ।

No comments:

Post a Comment