24 मई : जानिए आज के राशिफल में आपका भविष्य... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, May 24, 2021

 जय परशुरामजीः

24 मई का राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 

24/05/2021सोमवार बैशाख माह, शुक्ल पक्ष ,त्रयोदशी तिथि, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, त्रयोदशी तिथि 12:11 AM तक उपरांत चतुर्दशी ,नक्षत्र चित्रा 09:49 AM तक उपरांत स्वाति ,व्यातीपात योग 11:13 AM तक, उसके बाद वरीयान योग,राहुकाल 07:25 AM से 09:05 AM तक है ।चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा ।

आज का राशिफलः

मेष

आज का दिन ठीक रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। किसी की बातों में आकर अपने रिश्तेदारों के साथ विवाद न करें।सेहत ठीक रहेगी। बेवजह खर्च हो सकता है। कारोबारी यात्रा में कामयाबी मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्य कर सकते हैं। दफ्तर  में सहयोगियों से साथ मिलेगा। वाणी पर काबू रखें। नशापान से दूर रहें। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। तनाव न लें। धऩ की स्थिति सामान्य रहेगी। जरूरी कार्य पूरे कर पाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

 वृषभ 

आज का दिन उलझन में बीतेगा। आज परिवार के किसी सदस्य को धन संबंधी परेशानी हो सकती है। ज्यादा खर्च होने से बजट प्रभावित होगा। चिंता और तनाव बढ़ सकता है। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। संतान पक्ष से नई जानकारी मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपरिचित व्यक्ति से निजी चर्चा करने से बचें। विरोधी शांत रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

 मिथुन

आज का दिन अच्छा रहेगा रहेगा। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके ज्यादातर कार्य संपन्न होगें। ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। ऋण की रकम चुका पाएंगे। निवेश के रकम  वापस मिलेगी। नया काम शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। छात्रों को  लाभ मिलेगा। मित्र वर्ग का सहयोग रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें। बातचीत करते समय सतर्क रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

आज आपको घरेलू परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों की ओर से दुखद सूचना मिल सकती है। दूसरे पर जाना पड़ेगा। नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। कैरियर को लेकर अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी से विवाद हो सकता है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। बुजुर्गों को सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ होगा। उधार देने से बचें। प्रभु की आराधना करें। मन को शांति मिलेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाएं। खानपान का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

 सिंह 

आज आपकी परेशनी दूर होगी। प्रसन्न रहेंगे। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। विवादों से दूर रहें। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। यात्रा सुखद रहेगी। आप अपनी सभी जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं। आपकी सराहना होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। जमीन-जायदाद के मामले सुलझ सकते हैं।पैरों का दर्द उभर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। दिन खुशनुमा रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

 कन्या 

आज आपको सतर्क रहना होगा। घर में किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। जोखिम लेने से बचें। कारोबार सामान्य रहेगा। यात्रा को टालें। किसी बाद से आपको कष्ट हो सकता है। तनाव को कम करने से प्रभु की आराधना करें। युवाओं को लाभ होगा। अनावश्यक खर्च हो सकता है।

कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी। कुसंगति से बचें। सेहत ठीक रहेगी। कार्यस्थल पर चुनौती मिलेगी। अचानक किसी से विवाद हो सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।  

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

 तुला 

आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत का का ध्यान रखें। मानसिक तनाव लेने से बचें। संतान के कार्यों से सुख मिलेगा। निवेश कर सकते हैं। दफ्तर का माहौल अनुकूल नहीं रहेगा। किसी से विवाद की आशंका है। आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर पाएंगे। आपकी मदद से कई लोगों की दिक्कत दूर होगी। सेहत ठीक रहेगी। बच्चों के समय बिताएं। अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

 वृश्चिक 

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। जिम्मेदारी अधिक रहेगी।  कारोबार ठीक चलेगा। खानपान का ध्यान रखें। किसी मित्र से मतभेद दूर होगा। बुजुर्गों की सलाह पर अमल करें। विरोधी शांत रहेंगे। धन लाभ होने की संभावना है। आज महत्वपूर्ण निर्णय को टाल दें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। घूमने के लिए जाएंगे। कामकाजी लोगों को अफसरों की सराहना मिल सकती है। पदोन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

 धनु 

आज विरोधी सक्रिय रहेंगे।  अनजान लोगों से सावधान रहें। कारोबार में कुछ हानि की आशंका है। अपने गुस्से को काबू में रखें। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। आमदनी सामान्य रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों से मधुरता बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। निवेश न करें। सेहत ठीक रहेगी। खानपान का ध्यान रखें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात के बाद मानसिक तनाव में कमी आएगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। बाहरी खानपान को त्यागें।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

 मकर 

आपके सभी जिम्मेदारी पूरा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को आज ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। रिश्तेदारों की मदद कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज प्रसन्नता रहेगी। लाइफ पार्टनर का सहयोग रहेगा।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

 कुंभ 

आज परिवार और समाज से जुड़े कार्य कर सकते हैं। व्यवसायियों को अचानक धन लाभ होगा। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। क्रोध में अनर्गल बात न कहें। किसी मित्र की मदद करेंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। बुजुर्गों को सेहत संबंधी  परेशानी हो सकती है। उधार देते समय अच्छी तरह जांच परख कर लें। किसी से मुलाकात होगी। सेहत ठीक रहेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। दान पुण्य करेंगे। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

 मीन

आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों का हिस्सा बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष से सुखद सूचना मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलत मिलेगी। कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पंडित  गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220 /9977701806

No comments:

Post a Comment