13 मई : जानिए आज के राशिफल में क्या है खास.. - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, May 13, 2021

 

13 मई का सम्पूर्ण राशिफल एवं आज का पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


13/05/2021 गुरुवार बैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078,  द्वितीया तिथि 05:39 AM तक उपरांत तृतीया ,नक्षत्र रोहिणी 05:45 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा।अतिगण्ड योग 12:51 AM तक, उसके बाद सुकर्मा योग 

 राहुकाल02:01 PM से 03:39 PM तक है। चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा।

 मेष

आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। व्यवसाय के क्षेत्रो में लगे लोगो के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आय के नए साधन मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी से मतभेद हो सकते हैं। शत्रु शांत रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम लेने से बचें।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। नई जगह घूमने जा सकते हैं। यात्रा करते समय अनजान लोगों से सावधान रहें। आज निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। खानपान का ध्यान रखें। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर चुनौती मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

आज का दिन शानदार रहेगा। आज कार्य की अधिकता रहेगी।  आज रिश्तेदारों से पुराने मतभेद दूर होंगे। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। कारोबार  को लेकर नए प्रस्ताव मिलेंगे।  बच्चों के साथ दिन बिताएं। ज्यादा तनाव न लें। नई जानकारी मिलेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। आलस्य न करें। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।  आमदनी के नए स्रोत की जानकारी मिलेगी। जोखिम से जोड़े काम न करें। चोट लगने की आशंका है। विरोधियों से सावधान रहें। नुकसान पहुंचा सकते हैं।  रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। दंपत्ति खुश रहेंगे। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह

आज आपको मित्र वर्ग से लाभ होगा। दफ्तर में माहौल खुशनुमा रहेगा। युवाओं को मेहनत का फल मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। नशापान से दूर रहें। सेहत ठीक रहेगी। परिवार के लोगों के साथ कुछ नए कार्य पर चर्चा कर सकते हैं। कर्ज देते समय सावधान रहें। संतान पक्ष की समस्या का हल निकलेगा। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या

आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं के साधन पर खर्च कर सकते हैं। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन होगा।  आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।  सेहत ठीक रहेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। उधार की रकम वापस मिलेगी। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कैरियर को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। धन लाभ होगा। निवेश कर सकते हैं।  ऑफिस में किसी से मतभेद हो सकते हैं। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। तनाव लेने से बचें। फिलहाल यात्रा को टाल दें। कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

 वृश्चिक

आज आपका दिन ठीक रहेगा। धऩ लाभ होगा। किसी के साथ मिलकर साझेदारी में कारोबार शुरू कर सकते हैं। आज आप सकारात्मक रहेंगे। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। जोखिम न लें। कुसंगति से बचें। लाटरी और जुआ से नुकसान होगा।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु

आज आज का दिन शानदार रहेगा। खान-पान में संयम बरतें। नए बिज़नेस में निवेश करने को योग बन रहे हैं। नया कारोबार शुरु कर सकते है।दाम्पत्य जीवन आज आपके लिये बेहतर रहेगा। परिवार का सुख प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

आज का दिन ठीक रहेगा। धनलाभ के योग हैं।लेन-देन में जोखिम न लें। आज सार्वजनिक जीवन के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं  है। वाहन चलाने के दौरान सावधान रहें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। बुजुर्गों की दिक्कत दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ

आज का दिन मनोनुकूल रहेगा। सत्संग में मन लगेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।  मनोरंजन के साधन में रकम ख़र्च कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।  बड़े फैसले लेने से भी बचें। युवाओं के लिए आज  का दिन रहेगा। शत्रुओं से आज आपको सावधान रहना चाहिये। सेहत ठीक रहेगी। खानपान का ध्यान रखें। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

आज का दिन ठीक रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। आज दाम्पत्य जीवन का पूरा आनंद लेगें। सामाजिक कार्य कर सकते हैं। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। किसी से मतभेद की आशंका है।

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष, विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।          9098571220/9977701806.

No comments:

Post a Comment