जाने लहसुन के ज्यूस के 10 बेहतरीन फायदे और 6 सावधानियां... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, May 9, 2021

 'आज का सेहत' 

जाने लहसुन के ज्यूस के 10 बेहतरीन फायदे और 6 सावधानियां 

प्रस्तुति - 'एम. के. सरकार (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज'





लहसुन को हम मसाले के रूप में इस्तेमाल करते हैं। लहसुन गरम पवृत्ति का होता है इसलिए ठंड के मौसम में इसका ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। वर्तमान समय में दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा हैं, इस समय लहसुन का सेवन हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद होगा क्योंकि लहसुन बैक्टीरिया, वायरस एवं फंगल्स आदि में बारबर काम आता है। लहसुन का ज्यूस पीने से वायरस खत्म हो जाती हैं तथा खुन को पतला रखते हैं जिससे हृदय रोग में भी काफी फायदा मिलता है। लहसुन में ओमेगा 3 फैटी एसिड होने के कारण रक्त में मौजूद खराब कोलेस्ट्राल 'लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन' को कम करते हैं। वर्तमान ज्यादातर कोरोना मरीजों को हार्ट अटैक आ रहे हैं अतः दैनिक लहसुन का ज्यूस पीने से लाभ मिलेगा। तो आइये 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में जानते हैं लहसुन के ज्यूस के 10 फायदे और 6 सावधानियां... 


लहसुुन में कुछ बहुत ही खास गुण होते हैं और इसे न केवल भारत में बल्कि दुनिया के कई देशों में एक महत्वपूर्ण मसाले के तौर भी पर इस्तेमाल किया जाता है। लहसुुन में खाने को एक अलग ही स्वाद देने की क्षमता होती है जो बहुत से लोगों को पसंद होती है। 


लहसुुन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने का एक और तरीका है इसे ज्यूस के तौर पर इस्तेमाल करना। आप जल्दी ही इससे आने वाले बदलाव को महसूस करने लगेंगे।

 
लहसुन के ज्यूस का 10 बेहतरीन फायदे :-

1. लहसुुन के ज्यूस की 10 बूंदें और दो चम्मच शहद को एक ग्लास पानी में मिलाकर रोजाना पीने से दमा रोग में बहुत फायदा होता है।


2. अगर आपका गला खराब है तो लहसुुन के ज्यूस को गर्म पानी में मिलाकर गरारे करने से गले की खिचखिच में तुरंत आराम मिलता है।


3. लहसुुन के रस की 20 बूंदें और एक ग्लास अनार का ज्यूस मिलाकर पीने से किसी भी तरह की खांसी पूरी तरह से ठीक हो जाती है।


4. लहसुुन के ज्यूस को मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए सीधे ही चेहरे पर लगाया जा सकता है। लहसुुन के ज्यूस को दिन के समय में चेहरे पर लगाकर 5 मिनट के लिए रखना चाहिए और फिर इसे पानी के साथ धो लेना चाहिए। इस उपाय को मुंहासों के गायब होने तक अपनाया जा सकता है।


5. लहसुुन का ज्यूस कम बालों वाले लोगो के लिए वरदान की तरह है। इसे दिन में दो बार कम बाल वाली जगह पर लगाकर सुखने तक रखना चाहिए। इससे न सिर्फ नए बाल उगते हैं बल्कि रुसी और जूं जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। 


6. लहसुुन के ज्यूस को दूध में मिलाकर रोजाना सुबह के समय पीने से महिलाओं में होने वाले बांझपन पर नियंत्रण किया जा सकता है।


7. लहसुुन के ज्यूस का प्रयोग किसी जहरीले जंंतु के काटने पर होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।


8. लहसुुन के ज्यूस का सबसे कारगार गुण होता है शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करना और कम बनाए रखना। इसका नियमित इस्तेमाल से ह्दयाघात और दूसरी ह्रदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। 


9. लहसुुन का ज्यूस खून को साफ करता है और उसे पतला रखकर शरीर में खून के प्रवाह को सुचारु बनाए रखता है।


10. लहसुुन का ज्यूस महिलाओं को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर है। इसका रोजाना इस्तेमाल स्तनों को सही आकार देता है।


लहसुन का 6 सावधानियां 


1. लहसुुन का ज्यूस हमेशा खाना खाने के बाद ही पीना चाहिए। 


2. लहसुुन का ज्यूस को दिन के वक्त और केवल सुखने तक ही लगे रहने देना चाहिए वर्ना यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।


3. ताजे लहसुुन से सबसे ज्यादा स्वाद और फायदा पाया जा सकता है।


4. झुर्रियों वाला लहसुुन नहीं खरीदना चाहिए


5. लहसून को धूप से बचाकर सूखी और ठंडी जगह में रखना चाहिए।


6. छिला हुआ लहसुुन या लहसुुन के ज्यूस को फ्रीज में नहीं रखना चाहिए।

No comments:

Post a Comment