मैंने वैक्सीन लगवा लिया, अब आप की बारी... : तिवारी - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, April 26, 2021

 

मैने तो लगवा ली अब आप सब की बारी

'हमसफर मित्र न्यूज' 



जरूरी है मूर्खों की अफवाहों पर ना दे ध्यान।

आखिर आप है इस देश के समझदार इंसान।।

दोस्तों कोरोना वैक्सीन व वैक्सीनेशन से लेकर सम्बन्धित किसी भी अफवाह को महत्व ना दें। क्योंकि ये सब केवल अफवाहें हैं। और ऐसी अफवाहें हैं जो केवल लोगों को भटका रही है। अतः आप ना केवल खुद ऐसी अफवाहों से बचें। बल्कि दूसरों को भी बचाये। देश में कहीं ऐसे नेता है जिनको देश से कुछ मतलब नहीं। उनको सिर्फ और सिर्फ अपनी राजनीती चमकानी है। वह जानते हैं कि एक विशेष वर्ग है। जो उनकी बात पर ध्यान देगा। और इसीलिए इन अफवाहों को महत्व मिलता है।

कोरोना वैक्सीन कविता

हाजिर वैक्सीन जहाँ बचाने को

कोरोना को उखाड़ फेंकने का

जो रखे है दम

उसका नाम है जी वैक्सीन

जो बचाएगी जीवन

भले ही कोई भड़काए

चाहिए को भटकाए

वैक्सीन है एकदम सच्ची

बहकावे में ना आएं

इस वैक्सीन के अंदर

गायब है दुनिया का दर्द

बहुत दिया कम्बख्त कोरोना

दुनिया को सिरदर्द

सो जहाँ का सिरदर्द मिटाने को

हाजिर वैक्सीन जहाँ बचाने को।

देश में कोरोना की वेक्सिनेशन लगातार लगाया जा रहा है। लेकिन वेक्सिनेशन के साथ ही कही सारी अफवाहें भी फैलाया जा रहा है। कहीं लोग वेक्सिनेशन के अच्छे बुरे प्रभाव को बता रहे हैं। देश में कहीं ऐसे नेता है जो देश का हित नहीं चाहते। वे निरंतर जनता को गुमराह कर रहे हैं। वे वैक्सीन के विरुद्ध देश के लोगों को भड़का रहे हैं। कुछ लोग तो इसे भाजपा की वैक्सीन बता रहे है।

देश के लिए ही नहीं पूरी दुनिया के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। हर कोई चाहता है कि विश्व को इस कोरोना से निजात मिले। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरे धर्म से रंजिश या राज नेताओं से मतभेद के कारण ना केवल देश का बल्कि मानवता का भी नुकसान कर रहे हैं। 

अतः आप से अनुरोध है कि वैक्सीन लगवाएं ना कि अफवाहों पर ध्यान दें। यह सुरक्षित है।


 आपका अपना
 पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी
 मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस* *कमेटी मस्तुरी मल्हारः।

No comments:

Post a Comment