जय श्री परशुरामजीः
30 अप्रैल का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
आज के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण या मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाने से धन की प्राप्ति के योग बढ़ते हैं।
30/04/2021 शुक्रवार
विक्रम संवतः- 2078,सूर्यउत्तरायण,ग्रीष्म ऋतु,वैशाख मास,कृष्ण पक्ष,चतुर्थी तिथि 07:12:14 बजे तक तदोपरान्त पंचमी तिथि
तिथि स्वामीः- चतुर्थी तिथि,ज्येष्ठा नक्षत्र 12:07:35 बजे तक तदोपरान्त मूल नक्षत्र
नक्षत्र स्वामीः- ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी इंद्र देव हैं तथा मूल नक्षत्र के स्वामी केतु देव हैं। राहुकाल का समय10:47 AM से 12:24
इसके साथ ही आज बैसाख मास की संकष्टी चतुर्थी है, वैशाख मास में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व बताया गया है। इस संकष्टी को विकट संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है. इस दिन भगवान गणेश जी और शिव परिवार की पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
आज का राशिफलः
मेष:
स्वामी मंगल, रत्न मूंगा,शुभांक1,8
भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। कारोबारी सौदे लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी।
वृष:
स्वामी शुक्र ,रत्न हीरा,शुभांक2,7
मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट लाभकारी रहेगा। समय अनुकूल है।
मिथुन:
स्वामी बुध, रत्न पन्ना,शुभांक 3,6
दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। विशेष व्यक्ति से अनबन हो सकती है। विवाद न करे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
कर्क:
स्वामी चन्द्रमा, रत्न मोती,शुभांक4,5
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नोकरी में चेन रहेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। शुभ समय।
सिंहः
स्वामी सूर्य, रत्न माणकीय,शुभांक1,8
अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। आय में व्रद्धि होगी।
कन्या:
स्वामी बुध, रत्न पन्ना,शुभांक2,7
रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
तुला:
स्वामी शुक्र ,रत्न हीरा,शुभांक2,7
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता व तनाव बना रहेगा। धैर्य रखें।
वृश्चिक:
स्वामी मंगल ,रत्न मूंगा,शुभांक1,8
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा।
धनु:
स्वामी गुरु, रत्न पुखराज,शुभांक9,12
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में व्रद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। आराम का समय मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
मकर:
स्वामी शनि ,रत्न नीलम,शुभांक10,11
कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। यात्रा अनुकूल लाभ देगी। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
कुंभ:
स्वामी शनि, रत्न नीलम,शुभांक10,11
किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। लापरवाही बिल्कुल न करें।
मीन:
स्वामी गुरु, रत्न पुखराज,शुभांक 9,12
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धन लाभ होगा।
No comments:
Post a Comment