अंगूर के ये 10 गुणकारी फायदे, सेहत के लिए हैं रामबाण - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, April 27, 2021

 'आज का सेहत' 

अंगूर के 10 गुणकारी फायदे, सेहत के लिए हैं रामवाण 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




   गर्मी के मौसम में अंगूर की बहार होती है और यह स्वादिष्ट रसीला नन्हा सा फल, हर किसी को बेहद पसंद होता है। यह एक बलबर्धक और सौंदर्यवर्धक फल है। अगर आप भी इसके शौकीन हैं, तो इस गर्मी में खूब कीजिए रसीले अंगूर का सेवन, क्योंकि इसे खाने से आपको मिलेंगे यह 10 बेशकीमती फायदे। आइए जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में कौन से हैं य‍ह फायदे -  


1. अंगूर के नन्हे-नन्हे दानों में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को न केवल कैंसर से, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर व वाइरल तथा फंगल इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।


2 . अंगूर में सीमित मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई व के, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन भी मिलता है।


3 . शरीर के किसी भी भाग से रक्त स्राव होने पर अंगूर के एक गिलास ज्यूस में दो चम्मच शहद घोलकर पिलाने पर रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है जिसकी रक्तस्राव के समय क्षति हुई है।

 

4. अंगूर का पल्प ग्लूकोज व शर्करा युक्त होता है। विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होने से अंगूर का सेवन भूख बढाता है, पाचन शक्ति ठीक रखता है, आंखों, बालों एवं त्वचा को चमकदार बनाता है।


5 . हार्ट-अटैक से बचने के लिए काले अंगूर का रस एस्प्रिन की गोली के समान कारगर है। एस्प्रिन खून के थक्के नहीं बनने देती है। काले अंगूर के रस में फ्लेवोनाइडस नामक तत्व होता है और यह भी यही कार्य करता है।


6 . अंगूर फोडे-फुंसि‍यों एवं मुंहासों को सुखाने में सहायता करता है। अंगूर के रस के गरारे करने से मुंह के घावों एवं छालों में राहत मिलती है।


7 . एनीमिया के लिए अंगूर से बढ़कर कोई दवा नहीं है। उल्टी आने व जी मिचलाने पर अंगूर पर थोड़ा नमक व काली मिर्च डालकर सेवन करें।


8 . पेट की गर्मी शांत करने के लिए 20-25 अंगूर रात को पानी में भिगों दे तथा सुबह मसल कर निचोड़ लें। अब इस रस में थोड़ी शक्कर मिलाकर इसका सेवन करें।


9 . भोजन के आधा घंटे बाद अंगूर का रस पीने से खून बढ़ता है और कुछ ही दिनों में पेट फूलना, बदहजमी आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है।


10. अंगूर के रस का सेवन करना माइग्रेन से निजात दिला सकता है। इतना ही नहीं इसे चेहरे पर लगाने से झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा में कसाव के साथ ही ग्लो भी आता है।

No comments:

Post a Comment