गरम पानी से लहसुन खाने से होंगे कई गुना अधिक फायदें... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, March 23, 2021

 'आज का सेहत' 

गरम पानी से लहसुन खाने से होंगे इतने सारे लाभ 

प्रस्तुति - मनितोष सरकार (संचालक /संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 



   

   खाने के स्वाद को बढ़ाने तथा सब्जी व दाल में तड़का लगाने में लहसुन का प्रयोग आप खूब करते हैं। लहसुन जहां भोजन के स्वाद को बढ़ाता है, वहीं इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत भी देते हैं। लहसुन हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जो हमारे शरीर को अंदर से मजबूत रखता है और बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। वहीं अगर हम लहसुन को गर्म पानी के साथ लें तो यह हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है और कई बीमारियों से निपटने की ताकत देता है।

   जानें कैसे गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से बेहतरीन फायदा मिल सकता है? आइए जानते हैं 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में... 


कब्ज की समस्या से राहत

   पुरा यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो इससे राहत पाने के लिए आप गर्म पानी के साथ कच्ची लहसुन का सेवन करें। यह पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता करेगा और कब्ज की समस्या दूर होगी।


एंटी बैक्टीरियल व एंटीवायरल से भरपूर

   बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ता है, वहीं बारिश के6 दिनों में यदि आप गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ-साथ लहसुन में मौजूद बैक्टीरिया में वायरस मारने के गुण हैं। बारिश के दिनों में होने वाले फंगल संक्रमण, फ्लू और संक्रामक बीमारियों के खतरे से भी ये आपके शरीर को बचाए रखेंगे।


ब्लड सर्कुलेशन को करे मेंटेन

   गर्म पानी के साथ कच्चे लहसुन का सेवन करने से दिल से जुड़ीं बीमारियों से बचे रहने में मदद मिलती है। यह ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन करके हृदयरोग के खतरे को भी कई गुना तक कम कर सकता है।


गले की खराश से राहत

   लहसुन में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की खराश को दूर करता है। साथ ही गले में सूजन को भी राहत देते हैं।

No comments:

Post a Comment