दलदली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह सम्पन्न
पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'।
आज की नारी हर एक क्षेत्र में अपने हुनर का परचम लहरा रही है और उसकी इन्हीं आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के सम्मान में पूरे विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और उनके अधिकारों को बढ़ावा देना है।
मस्तुरी 14/03/2021रविवार को मस्तूरी ब्लॉक के दलदली ग्राम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम में आम महिलाओं से लेकर राजनीतिक महिलाएं भी शामिल हुई।इस कार्यक्रम में महिलाओं को अतिथियों द्वारा पुष्प माला देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने अपने शब्दों में महिलाओं के बारे मे संबोधित करते हुए कहा कि आज महिला पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।राजनीति, समाज सेवा, अधिकारी हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है।महिलाएं अपनी बात रखने से झिझकती हैं ऊनको अपनी झिझक दूर करनी चाहिए।महिलाएं अपने आप को पुरुषों से कम न समझें।
आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी हैं।समाज में नारी का स्थान सर्वोपरि है।यदि महिला आत्मनिर्भर बनेगी तो समाज भी आत्मनिर्भर होगा।महिला शिक्षित होगी तो समाज भी शिक्षित होगा।महिला की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अतिमहत्वपूर्ण होती है।हमें नारी का सम्मान चाहिए।समाज में ऐसा कोई कार्य नहीं जो बिना महिला के सफल हो सके। बालक की पहली गुरु महिला ही होती है वहीं उसे समाज की स्थिति से अवगत करवा कर अच्छे बुरे का ज्ञान करवाती है। अतिथियों ने सभी उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि राजमहंत राजेश्वर भार्गव सभापति कृषि समिति जिला पंचायत बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि राजकुमार अंचल संयुक्त महामंत्री प्रदेश कांग्रेस, नागेंद्र राय अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी, दिलिप लहरिया पूर्व विधायक मस्तुरी, जिला महिला अध्यक्ष अनिता लौहात्रे, ब्लॉक महिला अध्यक्ष सुकृता बादल खुंटे, संतोषी टंडन जनपद सदस्य, डोढकी सरपंच श्रीमति बहुरा बाई,पालूराम भारद्वाज समन्वयक, रामेश्वर डहरिया, मुकेश बंजारे पूर्व सभापति मस्तुरी, डा आर.के.वर्मा, बजरंग चंद्राकर, विजय नामदेव, बिंदु जायसी, पाविता चेलके, तरूणी सारथी जिला महामंत्री, अन्नू अंचल, बादल खुंटे, राजू सोनी, सुभाष टंडन, देवेन्द्र कृष्णनन, विजय धीरज, सभी की उपस्थिति मे उदय भार्गव के द्वारा मंच संचालन किया गया व नीरा अंचल ने कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों व महिलाओं का आभार वयक्त किया।
No comments:
Post a Comment