*~~~~~ फागुन की होली ~~~~~*
'हमसफर मित्र न्यूज'।
होली का पर्व आने वाला है।
खुशी का गीत गाने वाला है।
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी।1।
होली में मिल-जुल के नाचे गायेगें।
*परमानंद* को सतरंगी रंग लगायेगें।
झूम-झूम के होली का मजा उठायेगें।
होली का रंग हम मिलके लगायेगें।2।
सतरंगी रंग न जाने जात और पात।
गुलाल की रंग से खत्म हो जाते पुराने घात।
जीवन रंग को महकाती आनंद उल्लास से,
जीवन महक उठता है एक-दूसरे के विश्वास से।3।
होली पे हर गिले शिकवे को भूला दो,
जीवन में प्रेम रूपी प्रकाश फैला दो,
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी।4।
No comments:
Post a Comment