कैसे भी उल्टी हो काम आएगा ये घरेलू नुस्खे - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, March 15, 2021

 'आज का सेहत' 

कैसे भी उल्टी हो,काम आता है ये तरीकें 

प्रस्तुति - पी के सरकार, मल्हार 

'हमसफर मित्र न्यूज'। 


   


   दोस्तों, गर्मी दस्तक दे चुके हैं। इस समय शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं और हमें उल्टियां होने की संभावना रहती है। कभी-कभी उल्टियां इतनी होती है कि हम डॉक्टर के पास भी नहीं जा पाते हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गए इन में से कोई भी टिप्स को आजमा कर उल्टी को रोक सकते हैं। 

   अक्सर देखा जाए तो गलत खानपान, पाचन से जुड़ी समस्या के अलावा गर्भावस्था और कुछ अन्य कारणों के चलते उल्टी आने की समस्या होती है। इसके कारण कई बार अन्य शारीरिक तकलीफें भी हो जाती है और मुंह का स्वाद भी खराब हो जाता है। 

   तो आइए जानते हैं, 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में उल्टी होने पर ये 10 में से कोई भी घरेलू समाधान- 


1. नीबू के रस में काला नमक और काली मिर्च डालकर पीने से उल्टी आना बंद हो जाती है। 


2. पेट में गर्मी बढ़ने के कारण भी उल्टी की समस्या होती है। ऐसे में छाछ में भुना हुआ जीरा और सेंधा नमक डालकर पीने से बहुत जल्दी फायदा होता है।


3. नीबू को काटकर उस पर चीनी डालकर चूसने से इस समस्या में बहुत लाभ होता है। इससे चूसने से पेट के भीतर अन्न विकार खत्म हो जाता है और उल्टी आना रूक जाता है। 


4. गर्भवती स्त्री को सुबह शाम हल्के गुनगुने पानी में नीबू का रस देने पर उल्टी में लाभ होगा। 


5. तुलसी के रस को शहद के साथ मिलाकर पीड़ि‍त को देने पर उल्टियां बंद हो जाती है। 


6. इसके अलावा नमक और शक्कर के घोल में नीबू डालकर पीने से भी लाभ होता है। 


7. चने को भूनकर सत्तू बनाकर खाने से भी उल्टी आना बंद होता है।


8. इसके अलावा गर्भवती स्त्री के पेट पर पानी की गीली पट्टी रखने से भी उल्टियां आना बंद हो जाता है।


9. उल्टी लगने पर एक सिक्का मुंह में रखने से उल्टी रुक जाती हैं।


10. एक चुटकी नमक मुंह में रखने से भी उल्टी बंद हो जाती है।



दैनिक पढ़िए 'हमसफर मित्र न्यूज' और बने रहे सेहतमंद।
'हमसफर मित्र न्यूज' बिल्हा से मनितोष सरकार और राहुल सरकार द्वारा संचालित किया जाता हैं।
व्हाट्सएप नं. - 9009153712 

No comments:

Post a Comment